सीवान के राजकीय पॉलिटेक्निक में 50% सीटें भरीं, 23 जुलाई से दूसरे चरण की काउंसिलिंग

Author Abhay Kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच करते अधिकारी

Siwan News: सिवान के राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रथम चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसमें लगभग 50% सीटें भर गई हैं. सिविल इंजीनियरिंग छात्रों की पहली पसंद के रूप में उभरी है. विभाग रिक्त सीटों को भरने के लिए 23 जुलाई से दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू करेगा.

विज्ञापन

Siwan News: सिसवन प्रखंड के बावंडीह स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में पहले चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 50 प्रतिशत सीटों पर नामांकन हो चुका है. इस बार छात्रों की पहली पसंद सिविल इंजीनियरिंग रही. अब रिक्त सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग 23 जुलाई से शुरू होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

360 सीटों पर हो रहा है नामांकन

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा देकर रोजगार के योग्य बनाने के उद्देश्य से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स शाखाओं में कुल 360 सीटें, जबकि लेट्रल एंट्री की 36 सीटें उपलब्ध हैं.

पहले चरण में 193 विद्यार्थियों ने कराई सीट फ्रीज

नामांकन प्रभारी प्रो. शशिभूषण कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग 11 जुलाई से 14 जुलाई तक आयोजित की गई. इस दौरान संस्थान का चयन करने वाले विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया. पहले चरण में 193 विद्यार्थियों ने अपनी सीट फ्रीज कर ली, जबकि कुछ अभ्यर्थियों ने अपग्रेडेशन का विकल्प चुना.

सिविल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड की सबसे अधिक मांग

कॉलेज में इस बार सिविल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड की सबसे अधिक मांग देखने को मिली. ट्रेडवार नामांकन इस प्रकार है.

  • सिविल इंजीनियरिंग: 66
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 32
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 38
  • कंप्यूटर साइंस: 28
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग: 29

कुल मिलाकर पहले चरण में 193 सीटों पर नामांकन पूरा हुआ.

23 जुलाई से होगा दूसरा चरण

कॉलेज प्रशासन के अनुसार रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग 23 जुलाई से शुरू होगी. चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

क्या बोले प्राचार्य

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीण पचौरी ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कॉलेज में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं. उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर काउंसिलिंग में शामिल होकर समय पर नामांकन कराने की अपील की.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र में 16 जुलाई को किसान-वैज्ञानिक वार्ता, बंपर पैदावार के लिए मिलेंगे टिप्स



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन