मंत्री दिलीप जायसवाल का बसंतपुर में जोरदार स्वागत, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर
कार्यक्रम में शामिल मंत्री विधायक और जिला अध्यक्ष
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल का बसंतपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. मंत्री ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने की अपील की.
Minister Dilip Jaiswal: बसंतपुर मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. मंत्री के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला. कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र भेंट करने के साथ फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया. वहीं, जेसीबी से पुष्प वर्षा कर मंत्री का अभिनंदन किया गया.
आपके शहर में
कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीवान पूर्वी भाजपा अध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने की. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने मंत्री के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया. कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं की भीड़ से माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण बना रहा.
संगठन की मजबूती पर मंत्री ने दिया जोर
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया. उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण पर निर्भर करती है. कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.
मंत्री ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार संपर्क में रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आम लोगों की समस्याओं को सुनें और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करें. सरकार का उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास कार्यों को गति देना है.
सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने की अपील
दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया.
ये रहे मौजूद
मौके पर गोरेयाकोठी विधायक दिवेशकांत सिंह, जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, जिला महामंत्री अवधेश पांडेय, जिला महामंत्री कालीचरण प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष दिवाकर दुबे, मंडल अध्यक्ष गिरीश देव सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, जिला मंत्री नीरज सिंह, पुष्पेंद्र बाबा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: सारण: शादी के 6 महीने बाद ऐसा क्या हुआ? पहले चेन्नई में पति की मौत, फिर बंद कमरे में मिली पत्नी की लाश!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए