सारण: शादी के 6 महीने बाद ऐसा क्या हुआ? पहले चेन्नई में पति की मौत, फिर बंद कमरे में मिली पत्नी की लाश!

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद रोते बिलखते परिजन

Newlywed Couple: सारण के अमनौर में एक नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. फरवरी में शादी के बाद मई में पति मजदूरी के लिए चेन्नई गया था, जहां उसकी मौत हो गई. पति की मौत की खबर सुनकर सदमे में आई पत्नी की भी ससुराल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई.

विज्ञापन

Newlywed Couple: अमनौर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक नवविवाहित दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. पुलिस ने दोनों घटनाओं से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

फरवरी में हुई थी दोनों की शादी

जानकारी के अनुसार, रसूलपुर गांव निवासी शंभू महतो के पुत्र बबलू कुमार की शादी इसी वर्ष फरवरी में बनियापुर थाना क्षेत्र के मछगरहा गांव निवासी तेरस महतो की पुत्री काजल उर्फ सपना कुमारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी.

शादी के कुछ समय बाद मई में बबलू मजदूरी करने चेन्नई चला गया था. पति-पत्नी के बीच फोन पर लगातार बातचीत होती थी.

घटना के बाद रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

विवाद के बाद दोनों तनाव में थे

परिजनों के अनुसार, फोन पर बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी. इसके बाद दोनों मानसिक तनाव में थे. इसी बीच चेन्नई से बबलू की मौत की सूचना परिजनों को मिली.

पति की मौत की खबर मिलने के बाद ससुराल में रह रही काजल भी सदमे में आ गयी. कुछ समय बाद घर में उसकी भी मौत की जानकारी सामने आयी.

सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

परिजनों को काजल के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला. इसके बाद दरवाजा खोलने पर वह मृत अवस्था में मिली. घटना की सूचना अमनौर थाना पुलिस को दी गयी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया.

मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस दोनों मौतों की परिस्थितियों की जांच कर रही है. परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है.

Also Read: सारण में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 1735 राजस्व ग्रामों का डेटा अपलोडिंग कार्य पूरा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन