हत्याकांड के आरोपित को जामो पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा

Author Pankaj Kumar|Edited by Deepak Mishra
Updated:
विज्ञापन

फ़ोटो.गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

सीवान के जामोबाजार हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सुबोध दुबे को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

फ़ोटो. गिरफ्तार आरोपी प्रतिनिधि,सीवान. तारा देवी हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. जामोबाजार थाना क्षेत्र के बहुचर्चित हत्याकांड में फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक प्रक्रिया के लिए सीवान लाया गया है. जानकारी के मुताबिक 25 मई 2026 की शाम करीब 6:30 बजे जामो जलालपुर गांव में दो पक्षों के बीच तलवार से हमला हुआ था. इस घटना में तारा देवी की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए थे. जांच के दौरान पुलिस पहले ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपित सुबोध दुबे को दिल्ली जनकपुरी भगत हॉस्पिटल से गिरफ्तार कर लिया हैं. वही पुलिस इसे लेकर सीवान पहुंची. जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय ने जेल भेज दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन