बांग्लादेश की विदेश मंत्री के घर बम फेंके गये :पुलिस

ढाका: बांग्लादेश की विदेश मंत्री के घर पर मंगलवार को फेंके गये तीन छोटे देसी बम फट गये हालांकि कोई घायल नहीं हुआ. विदेश मंत्री दीपू मोनी के प्रवक्ता मुनिरुल इस्लाम कबीर ने बताया कि मंत्री फिलहाल लंदन में हैं लेकिन उनका परिवार घर पर है और वहां बम फेंके गये. उन्होंने बांग्लादेशी प्रदर्शनकारियों के […]
ढाका: बांग्लादेश की विदेश मंत्री के घर पर मंगलवार को फेंके गये तीन छोटे देसी बम फट गये हालांकि कोई घायल नहीं हुआ. विदेश मंत्री दीपू मोनी के प्रवक्ता मुनिरुल इस्लाम कबीर ने बताया कि मंत्री फिलहाल लंदन में हैं लेकिन उनका परिवार घर पर है और वहां बम फेंके गये.
उन्होंने बांग्लादेशी प्रदर्शनकारियों के बीच लोकप्रिय देसी बमों का जिक्र करते हुए कहा कि बाहर से तीन बम फेंके गये और वह विदेश मंत्री की घर की छत पर फट गये. प्रवक्ता ने कहा कि मंत्री के पति और दो बच्चे विस्फोट के समय घर में ही थे.
ढाका पुलिस के उपायुक्त मारुफ हुसैन ने बताया कि पुलिस ने छत से कम से कम दो बमों के सबूत इकट्ठे कर लिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










