सैनिक हमला मामला:खुफिया एजेंसी को लेकर जांच होगी

Updated at :16 Jul 2013 1:42 PM
विज्ञापन
सैनिक हमला मामला:खुफिया एजेंसी को लेकर जांच होगी

लंदन : ब्रिटेन की एक संसदीय समिति इस बात की जांच करेगी कि देश की खुफिया एजेंसी उन दो संदिग्ध हमलावरों से होने वाले खतरे को भांपने में नाकाम रही, जिन्होंने लंदन में सड़क पर एक सैनिक की गला काटकर हत्या कर दी. संसदीय खुफिया एवं सुरक्षा समिति (आईएससी) इसकी पड़ताल करेगी कि ड्रमर ली […]

विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन की एक संसदीय समिति इस बात की जांच करेगी कि देश की खुफिया एजेंसी उन दो संदिग्ध हमलावरों से होने वाले खतरे को भांपने में नाकाम रही, जिन्होंने लंदन में सड़क पर एक सैनिक की गला काटकर हत्या कर दी. संसदीय खुफिया एवं सुरक्षा समिति (आईएससी) इसकी पड़ताल करेगी कि ड्रमर ली रिग्बी की हत्या को रोकने के लिए पहले से ही क्या किया जा सकता था.

बीते बुधवार को लंदन के वुलविच इलाके की सड़क पर दो संदिग्धों माइकल आदिबोलाजो और माइकल आदिबोवाले ने रिग्बी की गला काटकर हत्या कर दी थी. मीडिया में आई खबरों के अनुसार ब्रिटिश खुफिया एजेंसी एमआई-5 के रडार पर ये दोनों संदिग्ध पहले से ही थे. इस समिति के प्रमुख सर मैलकम रिफकाइंड ने कहा कि हमले के संदर्भ में खुफिया एजेंसी को लेकर जांच का मतलब यह नहीं है कि एमआई-5 संदेह के घेरे में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola