Bettiah : महिलाओं ने जाना अगरबत्ती बनाने का तरीका
Edited by ISRAEL ANSARI
Updated:
विज्ञापन
दयानंद महतो ने महिलाओं को अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया.
विज्ञापन
वाल्मीकिनगर
. कोतराहां स्थित कौशल विकास केंद्र में वन विभाग ने महिलाओं को सशक्त बनाने की नीयत से लक्ष्मीपुर ईको विकास समिति अध्यक्ष विनय महतो, रमपुरवा ईडीसी अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, ठाढी ईडीसी अध्यक्ष टोकेश कुमार के सहयोग से जारी 42 महिलाओं का पांच दिवसीय अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण संपन्न हो गया.कार्यक्रम में संजना कुमारी, देवमणि कुमारी ,और दयानंद महतो ने महिलाओं को अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया. रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वन विभाग के सौजन्य से अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इससे महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी .डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










