बिहार में सर्वाधिक प्रदूषित पटना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2019 1:56 AM
इस सप्ताह बुधवार को बिहार की राजधानी पटना की हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ स्तर (373) तक पहुंच गयी. भारत के 99 शहरों में प्रदूषण के मामले में उस दिन पटना 25वें पायदान पर रहा था. इसके बाद मुजफ्फरपुर (326) का स्थान रहा था. गया का वायु गुणवत्ता सूचकांक 243 रहा था, जो कि ‘खराब’ […]
इस सप्ताह बुधवार को बिहार की राजधानी पटना की हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ स्तर (373) तक पहुंच गयी. भारत के 99 शहरों में प्रदूषण के मामले में उस दिन पटना 25वें पायदान पर रहा था. इसके बाद मुजफ्फरपुर (326) का स्थान रहा था. गया का वायु गुणवत्ता सूचकांक 243 रहा था, जो कि ‘खराब’ श्रेणी में माना जाता है. कमोबेश यह स्थिति गांगीय क्षेत्रों में कुछ दिनों तक बने रहने की आशंका है क्योंकि तापमान में भी गिरावट हो रही है और हवा की गति भी मंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










