शिव पूजन से सभी ग्रह अनुकूल होते है : दीपक मिश्रा

ज्योतिष साधक दीपक मिश्रा अपने दो दिवसीय देवघर प्रवास के दौरान बातचीत के क्रम में कहा की शिव पूजन से सभी ग्रहों की शांति होती है. शिव स्वयं ही सूर्य हैं, जो प्रसन्न होकर ऐश्वर्य प्रदान करते हैं. चंद्रमा उनके मस्तक पर विराजमान होकर मन को शांति प्रदान करता है. डमरू की ध्वनि मंगल की […]
ज्योतिष साधक दीपक मिश्रा अपने दो दिवसीय देवघर प्रवास के दौरान बातचीत के क्रम में कहा की शिव पूजन से सभी ग्रहों की शांति होती है. शिव स्वयं ही सूर्य हैं, जो प्रसन्न होकर ऐश्वर्य प्रदान करते हैं. चंद्रमा उनके मस्तक पर विराजमान होकर मन को शांति प्रदान करता है.
डमरू की ध्वनि मंगल की ध्वनि है, जो वातावरण को मंगल करता है. शिव ज्ञान और विज्ञान, संगीत, नृत्य को समाहित करके बुध अनुकूल बनाते है. शिव स्वयं गुरु है, उनका त्रिशूल गूढ़ता प्रदान करते है. अर्धनारीश्वर के रूप में शुक्र को अनुकूल बनाते हैं. शनि स्वयं कहते हैं वो शिव के शिष्य हैं. भैरव के रूप में राहु को शिव ही अनुकूल बनाते हैं. महाकाल की पूजा से केतु अनुकूल होते हैं. सावन के सोमवार को महादेव की पूजन से सभी ग्रह अनुकूल होते हैं.
देवघर : श्रावणी मेला में बदलाव पर बोले तीर्थपुरोहित
आडंबर बढ़ने से धार्मिक भावनाओं का लोप हो रहा : डॉ मोती लाल द्वारी
देवघर : बाबाधाम में पहले अलग-अलग प्रमुख अवसराें पर देश-विदेश से तीर्थयात्री आते थे. इसमें मारवाड़ी, गुजराती और बिहार के लोगों की सर्वाधिक भीड़ रहती थी. पैदल कांवर यात्रा में पहले ये लोग ही बहुसंख्यक होते थे.
आज सुविधा बढ़ी, यातायात के साधन बढ़े और लोगों का सामर्थ्य भी बाबा की कृपा से बढ़ी है. श्रावण मास में देश-विदेश से तीर्थयात्रियों की संख्या कई गुणा अधिक बढ़ गयी है. आज मोबाइल, इंंटरनेट और आधुनिक कौशल-विकास ने लोगों की जीवनशैली बदल दी है. सोच भी बदल गये हैं. मन-बुद्धि विकसित हो गये और हृदय संकुचित हो गया है. श्रद्धा-भक्ति मूलक भावना घटने लगी है.
आडंबर बढ़ने लगा है. पारंपरिक धार्मिक भावनाओं का लोप होने लगा है. उसका स्थान अर्थ, सुविधा और प्रदर्शन ने ले लिया है. श्रावणी मेला मूलत: अर्थ से जुड़ गया है. इसमें आश्चर्य और अफसोस की कोई बात नहीं है. यह परिवर्तन अत्यंत स्वाभाविक है. बाबा बैद्यनाथ सबों की मनोकामना पूरी करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




