ePaper

हीट स्ट्रोक से ऐसे करें बचाव

Updated at : 29 May 2018 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
हीट स्ट्रोक से ऐसे करें बचाव

भारत के ज्यादातर हिस्सों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है. ऐसे में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. इसमें बुजुर्ग और बच्चे आसानी से चपेट में आ सकते हैं. बचाव के लिए डॉक्टर जरूरी एहतियात बरतने पर जोर दे रहे हैं. बहुत जरूरी न हो, तो दोपहर […]

विज्ञापन
भारत के ज्यादातर हिस्सों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है. ऐसे में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. इसमें बुजुर्ग और बच्चे आसानी से चपेट में आ सकते हैं. बचाव के लिए डॉक्टर जरूरी एहतियात बरतने पर जोर दे रहे हैं. बहुत जरूरी न हो, तो दोपहर में सीधे धूप में निकलने से बचें.
पर्याप्त मात्रा में लिक्विड डायट लें. धूप में बाहर जा रहे हैं, तो छाता और धूपवाले चश्मे का प्रयोग करें. एसी से तुरंत धूप में और धूप से तुरंत एसी में न जाएं. इन दिनों जहां तक हो सके बाहर तेल-मसालेवाली चीजें न खाएं. उच्च तापमान में लंबे वक्त तक रहने और डिहाइड्रेशन की वजह से हीट स्ट्रोक हो सकता है, जिससे शरीर का टेंपरेचर कंट्रोल सिस्टम बिगड़ जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola