ePaper

ये हैं दादी-नानी के नुस्खे, जानें छोटी-छोटी समस्‍याओं का घरेलू उपाय

Updated at : 10 Apr 2018 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
ये हैं दादी-नानी के नुस्खे, जानें छोटी-छोटी समस्‍याओं का घरेलू उपाय

दैनिक जीवन में लोग कई छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करते हैं और इलाज के तौर पर एलोपैथिक दवाएं लेते हैं. इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है, जबकि बुजुर्गों के बताये कई नुस्खे हैं, जो सदियों से आजमाये जा रहे हैं और बेहद प्रभावी भी हैं. जानिए कुछ उपाय. चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए […]

विज्ञापन
दैनिक जीवन में लोग कई छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करते हैं और इलाज के तौर पर एलोपैथिक दवाएं लेते हैं. इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है, जबकि बुजुर्गों के बताये कई नुस्खे हैं, जो सदियों से आजमाये जा रहे हैं और बेहद प्रभावी भी हैं. जानिए कुछ उपाय.
चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए पुदीने की 6 पत्तियां लेकर एक अंडे की सफेदी में झाग आने तक मिलाएं. इसमें आधा चम्मच पिसा हुआ खीरा मिलाएं. लेप को 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर धो लें.
पुदीने का पना लू से बचने के लिए बड़ा ही कारगर उपाय है. पुदीने का पना बनाने के लिए इसकी पतियों में थोड़ा पानी डालकर पीस लें. बाद में महीन कपड़े से छानकर रस निकाल लें और उसमे थोड़ा भुना हुआ जीरा व नमक मिलाकर पिएं.
पेट दर्द हो तो पुदीने की पत्तियां, भुना हुआ जीरा, लहसुन, सौंठ, काली मिर्च, कला नमक और धनिया को समान मात्रा में लेकर चूर्ण तैयार करें और इसे गुनगुने पानी के साथ लें. राहत होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola