ePaper

लैब में तैयार हो रहे हैं ये इंसानी अंडे

Updated at : 13 Feb 2018 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
लैब में तैयार हो रहे हैं ये इंसानी अंडे

वैज्ञानिकों ने इंसान के शरीर से बाहर लैब में इंसान के अंडे विकसित करने में सफलता हासिल कर ली है. यह जानकारी ‘मॉलक्युलर ह्यूमन रिप्रॉडक्शन’ पत्रिका में छपी है. इससे पहले चूहे का अंडा लैब में तैयार किया गया था. ब्रिटेन और यूएस के वैज्ञानिकों ने लेख में दावा किया है कि आनेवाले समय में […]

विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने इंसान के शरीर से बाहर लैब में इंसान के अंडे विकसित करने में सफलता हासिल कर ली है. यह जानकारी ‘मॉलक्युलर ह्यूमन रिप्रॉडक्शन’ पत्रिका में छपी है. इससे पहले चूहे का अंडा लैब में तैयार किया गया था. ब्रिटेन और यूएस के वैज्ञानिकों ने लेख में दावा किया है कि आनेवाले समय में इससे से बांझपन के इलाज में मदद मिलेगी और इंसान में उत्तकों से संबंधित मेडिसिन थेरपी को विकिसत किया जा सकता है. एडिनबर्ग के दो रिसर्च हॉस्पिटलों और सेंटर फॉर ह्यूमन रिप्रॉडक्शन, न्यूयॉर्क में इस पर काम किया गया है.

माना जा रहा है कि इससे भविष्य में कैंसर रोगियों की मदद भी की सकती है. कीमोथेरपी उपचार के दौरान प्रजनन क्षमता को बनाये रखने, प्रजनन उपचार में सुधार लाने और मानव जीवन के प्रारंभिक चरणों के जीव विज्ञान की वैज्ञानिक समझ को बढ़ाने में यह मददगार होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola