ये मेरा ग्राउंड है…, केएल राहुल को मिला विराट का जवाब, मैच के बाद का रिएक्शन हुआ वायरल, Video

Updated:
विज्ञापन

Virat Kohli Teases KL Rahul with My Ground Celebration. Image: Screengrab.

IPL 2025 DC vs RCB Virat Kohli Teases KL Rahul: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया, जिसमें विराट कोहली ने 51 रन बनाए. कोहली और क्रुणाल पांड्या ने चौथे विकेट के लिए 119 रनों की शानदार साझेदारी की. जीत के बाद कोहली ने ‘यह मेरा ग्राउंड है’ जश्न के जरिए केएल राहुल को चिढ़ाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

विज्ञापन

IPL 2025 DC vs RCB Virat Kohli Teases KL Rahul: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार (27 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हराया. 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 47 गेंदों में 51 रन बनाए और क्रुणाल पांड्या (47 गेंदों में 73 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की. अपनी पारी के दौरान कोहली ने चार चौके लगाए. आईपीएल 2025 में आरसीबी की सातवीं जीत के दौरान 51 रन बनाने के बाद, विराट कोहली ने ‘यह मेरा ग्राउंड है’ जश्न के साथ केएल राहुल को चिढ़ाया. Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिख रहा है कि डीसी-आरसीबी मैच के बाद कोहली और राहुल बातचीत कर रहे हैं और कोहली राहुल के वायरल जश्न की नकल करते नजर आ रहे हैं. विराट का यह सेलीब्रेशन केएल राहुल के जवाब में आया है. 10 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी-डीसी के मैच के बाद केएल राहुल ने ‘यह मेरा ग्राउंड है’ सेलिब्रेशन किया था, जिसकी वीडियो खूब वायरल हुई थी. मैच के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर थोड़ी बहस होती देखी गई, हालांकि इसके बाद दोनों ही खिलाड़ी आपस में गले मिलते देखे गए. 

https://twitter.com/OneKohli/status/1916552583121973440

बेंगलुरु ब्वॉय केएल राहुल ने कांतारा मूवी का सीन दोहराते हुए चिन्नास्वामी स्टेडियम में घेरा बनाते हुए अपना बल्ला मैदान पर गाड़ा था. उस मैच में उन्होंने 93 रन बनाए थे. रविवार को आरसीबी के खिलाफ केएल राहुल से उसी तरह की बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन विकेटकीपर-बल्लेबाज खास प्रभाव नहीं छोड़ सके. राहुल ने 39 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 41 रन बनाए. हालांकि वे दिल्ली के लिए टॉप स्कोरर रहे, लेकिन उनकी धीमी बल्लेबाजी ने टीम पर दबाव बढ़ाया और बाकी बल्लेबाज भी बड़ी पारियां नहीं खेल सके. 

Kl rahul celebration on m chinnaswamy stadium. Image: x

विराट और आरसीबी टॉप पर

रविवार को दिल्ली में खेली गई 51 रनों की पारी ने विराट कोहली को आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में नंबर 1 स्थान दिला दिया है. आरसीबी के लिए 10 मैचों में कोहली ने 6 अर्धशतकों की मदद से 443 रन बनाए हैं. दिल्ली कैपिटल्स पर फिरोजशाह कोटला मैदान पर जीत के साथ आरसीबी ने आईपीएल 2025 अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है. बेंगलुरु की टीम ने 10 मैचों में 14 अंक हासिल किए हैं. अगर रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम अपने बाकी बचे चार मैचों में से कम से कम एक जीत भी दर्ज कर लेती है, तो वे लगातार दूसरे सीजन के लिए प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेंगे.

विराट-क्रुणाल नहीं RCB की जीत में रजत पाटीदार ने इन्हें दिया क्रेडिट, कहा- उन्होंने योजना सफल बना दी

पॉइंट्स टेबल की सिकंदर बनी RCB, प्लेऑफ की रेस में आई MI, अब इन चार टीमों में कड़ी टक्कर

विराट ऐसा क्यों करते हैं! अब केएल राहुल से हुई उलझे, बीच मैदान ही कोहली ने दिखाया गुस्सा

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola