विराट ऐसा क्यों करते हैं! अब केएल राहुल से उलझे, बीच मैदान ही कोहली ने दिखाया गुस्सा

Virat Kohli and KL Rahul Heated Moment during IPL 2025 DC vs RCB Match. Image: Screengrab.
IPL 2025 DC vs RCB: आईपीएल 2025 में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया. विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने शानदार साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई. हालांकि मैच के दौरान विराट कोहली और केएल राहुल के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली. Virat Kohli and KL Rahul Heated Moment
IPL 2025 DC vs RCB, Virat Kohli and KL Rahul Heated Moment: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार 27 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में अपने नौवें लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना किया. इस मुकाबले को आरसीबी ने छह विकेट से जीत लिया. विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या की शानदार बल्लेबाजी और शतकीय साझेदारी की बदौलत मुश्किल परिस्थितियों से निकलकर मैच को अपने नाम किया. विराट कोहली और केएल राहुल मैदान के बाहर सबसे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन जब वे एक रोमांचक मुकाबले में एक-दूसरे के आमने-सामने हुए, तो दोनों के बीच गर्मागर्म बहस हो गई.
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162/8 का स्कोर बनाया. 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 26 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए. शुरुआत में ही लय बनाने में दिक्कतें देखने को मिलीं. पारी को संभालने की जिम्मेदारी निभा रहे विराट कोहली क्रीज पर शांत नजर आ रहे थे, लेकिन बीच में एक ऐसा क्षण आया जब उनकी और विकेटकीपर केएल राहुल के बीच गर्मागर्म बहस हो गई. Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals.
यह घटना आरसीबी की पारी के मध्य ओवरों के दौरान हुई. कोहली की ओर से कुछ कहे जाने पर राहुल ने एक लाचार भरी मुस्कान के साथ प्रतिक्रिया दी. थोड़ी देर के लिए दोनों भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों के बीच तनाव साफ नजर आया. विराट विकेट के पीछे जाकर केएल से कुछ बात करते दिखे. हालांकि इस बहस की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है. लेकिन फैंस ने इस बहस के कई वीडियो एक्स पर शेयर किए, जो कुछ ही समय में इंटरनेट पर वायरल हो गए. हालांकि मैच के बाद दोनो खिलाड़ी आपस में हंसी खुशी मिलते जुलते नजर आए.
Virat Kohli has got a problem with Every Indian Player
— Radha (@Radha4565) April 27, 2025
Why to show unwanted aggression to KL Rahul.#DCvsRCB pic.twitter.com/hjPQJLd16M
रविवार को दिल्ली में विराट कोहली ने मौजूदा सीजन का अपना छठा अर्धशतक लगाया, जिससे आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया. विराट ने 47 गेंदों का सामना कर 51 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल थे. उन्होंने क्रुणाल पंड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की. बाएं हाथ के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने 47 गेंदों पर नाबाद 73 रन बनाए. शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए क्रुणाल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला.
रविवार को दिल्ली में खेली गई 51 रनों की पारी से कोहली ने आईपीएल 2025 में अपने कुल रन 443 तक पहुंचा दिए और अब वे ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं. मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 10 मैचों में 427 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं. फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स पर मिली जीत से आरसीबी ने आईपीएल 2025 में अब तक अपने सभी बाहरी मैचों में जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा है. अब तक खेले गए 10 मैचों में 14 अंकों के साथ रजत पाटीदार की अगुवाई वाली यह टीम आईपीएल 2025 की अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर है.
Watch Video: बुमराह की गेंद पर छक्का जड़ खुशी से नाचने लगे रवि बिश्नोई, पंत का रिएक्शन वायरल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




