इस्राइल ने भारत आने वाले पर्यटकों को दी चेतावनी, आतंकवादी हमले का अंदेशा

Updated at : 31 Dec 2016 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
इस्राइल ने भारत आने वाले पर्यटकों को दी चेतावनी, आतंकवादी हमले का अंदेशा

यरुशलम : इस्राइल ने भारत में पश्चिमी देशों के पर्यटकों के लिए आज एक ‘तत्काल एवं गंभीर’ यात्रा चेतावनी जारी की. इस्राइल ने यह चेतावनी नववर्ष समारोहों के दौरान विशेष तौर पर देश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में पर्यटन स्थानों पर हमले के तत्काल खतरे का उल्लेख करते हुए जारी की. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से […]

विज्ञापन

यरुशलम : इस्राइल ने भारत में पश्चिमी देशों के पर्यटकों के लिए आज एक ‘तत्काल एवं गंभीर’ यात्रा चेतावनी जारी की. इस्राइल ने यह चेतावनी नववर्ष समारोहों के दौरान विशेष तौर पर देश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में पर्यटन स्थानों पर हमले के तत्काल खतरे का उल्लेख करते हुए जारी की. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में इस्राइल के आतंकवाद निरोधक निदेशालय ने कहा, ‘हम भारत में इस्राइली पर्यटकों को पश्चिमी देशों के पर्यटकों वाले स्थलों और पर्यटकों को तत्काल आतंकवादी हमले की आशंका के प्रति चेतावनी दे रहे है, विशेष तौर पर देश के दक्षिणपश्चिम हिस्से में.’

चेतावनी में कहा गया, ‘एक विशेष जोर आने वाले दिनों में समुद्री तट पर नववर्ष मनाने के लिए आयोजित जश्नों और क्लब पार्टियों पर दिया जाना चाहिए जहां पर्यटकों की संख्या काफी अधिक रहेगी.’ इसमें कहा गया कि देश के दक्षिण पश्चिम हिस्से पर विशेष खतरा है जिसमें गोवा, पुणे, मुम्बई और कोच्चि जैसे छुट्टी मनाने वाले लोकप्रिय स्थान आते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola