सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक में सियासी हलचल तेज, नवाज ने बुलाया संसद का संयुक्त सत्र

नयी दिल्ली : सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की सियासी गतिविधियां तेज हो गयी हैं. इंडियन आर्मी द्वाराकी गयी कार्रवाई से पैदा हुए हालात पर चर्चा के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कल फेडरल कैबिनेट की बैठक बुलायी है. उधर चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ राहील शरीफ ने नवाज शरीफ से बात कर पूरी घटानक्रम […]
नयी दिल्ली : सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की सियासी गतिविधियां तेज हो गयी हैं. इंडियन आर्मी द्वाराकी गयी कार्रवाई से पैदा हुए हालात पर चर्चा के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कल फेडरल कैबिनेट की बैठक बुलायी है. उधर चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ राहील शरीफ ने नवाज शरीफ से बात कर पूरी घटानक्रम की जानकारी उन्हें दी है. राहील शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना युद्ध लड़ने के लिए दुनियाभर में सबसे कठोर सेना है. वहीं,पाकिस्तानीराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार निसार जिंजुआ ने भी नवाज शरीफ से मिलकर एलओसी में पाकिस्तानी सुरक्षा को लेकरब्रीफिंग की है. तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच नवाज शरीफ ने पाकिस्तानी संसद का संयुक्त सत्र भी बुलाया है.विपक्षी नेता इमरान खान ने कहा कि "शुक्रवार को मैं रैली कर बताऊंगा कि भारत को कैसे जवाब दिया जाता है". इस बीच पाक विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावले को तलब किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




