ePaper

भारत को भड़काने के लिए शरीफ ने कश्मीरियों के ‘बलिदानों'' के नाम की बकरीद

Updated at : 13 Sep 2016 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
भारत को भड़काने के लिए शरीफ ने कश्मीरियों के ‘बलिदानों'' के नाम की बकरीद

लाहौर : भारत को एक बार फिर से भड़काते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज ईद-उल अजहा को कश्मीरियों के ‘सर्वोच्च बलिदानों’ के प्रति समर्पित कर दिया और कहा कि जब तक कश्मीर का मुद्दा सुलझ नहीं जाता, तब तक पाकिस्तान ऐसा करना जारी रखेगा. शरीफ ने ईद-उल अजहा के मौके पर भेजे […]

विज्ञापन

लाहौर : भारत को एक बार फिर से भड़काते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज ईद-उल अजहा को कश्मीरियों के ‘सर्वोच्च बलिदानों’ के प्रति समर्पित कर दिया और कहा कि जब तक कश्मीर का मुद्दा सुलझ नहीं जाता, तब तक पाकिस्तान ऐसा करना जारी रखेगा. शरीफ ने ईद-उल अजहा के मौके पर भेजे अपने संदेश में कहा, ‘हम कश्मीरियों के बलिदानों को नजरअंदाज नहीं कर सकते. उन्हें उनके बलिदानों का फल मिलेगा. हम इस ईद को कश्मीरी जनता के सर्वोच्च बलिदानों के प्रति समर्पित करते हैं और जब तक कश्मीर का मुद्दा (कश्मीरी जनता) की इच्छाओं के अनुरुप हल नहीं होता, तब तक हम ऐसा करना जारी रखेंगे.’

शरीफ ने अपने रायविंड स्थित आवास पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मस्जिद में ईद की नमाज अदा की. उन्होंने कहा, ‘कश्मीरी जनता ने भारत से आजादी पाने के अपने संघर्ष में अपनी तीसरी पीढ़ी का बलिदान दे दिया है.’ उन्होंने कहा, ‘वे आत्मनिर्णय के अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं और भारतीय अत्याचारों का सामना कर रहे हैं. ताकत का इस्तेमाल करके उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola