हाफिज सईद ने भारत को आतंकवादी हमलों की धमकी दी

इस्लामाबाद : एक बार फिर से उकसाने वाली टिप्पणियां करते हुए जमात उद दावा प्रमुख और मुंबई हमलों के सरगना हाफिज सईद ने भारत पर और अधिक आतंकवादी हमले करने की चेतावनी दी है. सईद ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आपने सिर्फ पठानकोट पर एक हमला […]
इस्लामाबाद : एक बार फिर से उकसाने वाली टिप्पणियां करते हुए जमात उद दावा प्रमुख और मुंबई हमलों के सरगना हाफिज सईद ने भारत पर और अधिक आतंकवादी हमले करने की चेतावनी दी है. सईद ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आपने सिर्फ पठानकोट पर एक हमला देखा है. ये चीजें आसानी से बढ़ सकती हैं.’
जमात उद दावा (जेयूडी) प्रमुख ने आरोप लगाया कि भारतीय सैनिक कश्मीरियों का नरसंहार कर रहे हैं और कहा, ‘‘अपनी हिफाजत के लिए पठानकोट शैली के हमले करने का क्या उनके पास अधिकार नहीं है.’ सईद ने कल रैली में कश्मीरी आतंकवादी नेता सैयद सलाहुद्दीन की भी सराहना की, जो यूनाइटेड जिहाद काउंसिल (यूजेसी) का प्रमुख है. इसने दो जनवरी के पठानकोट वायुसेना ठिकाने पर हमले की जिम्मेदारी ली थी. पिछले महीने सईद एक निजी पाकिस्तानी टॉक शो में पेश हुआ था जबकि जेयूडी और एलईटी जैसे आतंकवादी संगठनों के मीडिया कवरेज पर पाकिस्तान सरकार ने पाबंदी लगा रखी है.
सईद चैनल पर एक टॉक शो में 24 और 27 जनवरी को आया था. उसने अपने संगठन के जन कल्याण का महिमामंडन किया और इस बारे में बात की कि किस तरह से अमेरिका पाकिस्तान सरकार पर जेयूडी और जैश ए मोहम्मद जैसे संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दबाव डाल रहा है, जिनकी पठानकोट हमले के पीछे भूमिका मानी जाती है.
सईद ने पठानकोट आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए इस बात को खारिज कर दिया था कि सरकार कुछ गैर सरकारी तत्वों और प्रतिबंधित संगठनों का संरक्षण कर रही है. संयुक्त राष्ट्र ने जेयूडी को एक आतंकी संगठन घोषित कर रखा है और सईद को दिसंबर 2008 में एक आतंकवदी भी घोषित किया था. अमेरिका ने उसके सिर पर एक करोड डॉलर का ईनाम रखा हुआ है. उसने नवंबर 2008 के मुंबई हमलों की साजिश रची थी जिसमें 166 लोग मारे गए थे. पर, वह पाकिस्तान में खुला घूम रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




