ePaper

अमेरिका का दावा, कोबानी के पास हमले में IS के सैकड़ों लडा़कों को मार गिराया

Updated at : 16 Oct 2014 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका का दावा, कोबानी के पास हमले में IS के सैकड़ों लडा़कों को मार गिराया

वाशिंगटन : अमेरिका ने आज दावा किया है कि सीरिया के शहर कोबानी के आस-पास हमले में इस्लामिक स्टेट के सैकडों लडाके मारे गए. पिछले दो दिनों में 39 से ज्यादा लडाकों को मार गिराया गया है. लडाई के बारे में बताते हुए रीयर एडमिरल जॉन किरबे ने बताया कि सैकडों आम नागरिकों को निकाललिया […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने आज दावा किया है कि सीरिया के शहर कोबानी के आस-पास हमले में इस्लामिक स्टेट के सैकडों लडाके मारे गए. पिछले दो दिनों में 39 से ज्यादा लडाकों को मार गिराया गया है.

लडाई के बारे में बताते हुए रीयर एडमिरल जॉन किरबे ने बताया कि सैकडों आम नागरिकों को निकाललिया गया है. किरबे ने कहा, और ज्यादा हमलों के पीछे की मुख्य वजह यह है कि वहां आईएसआईएल की बडी मौजूदगी है.

उन्होंने कहा, वास्तविक संख्या के बारे में बता पाना तो मुश्किल है लेकिन हमारा मानना है कि हमने सैकडों आईएसआईएल लडाकों को मार गिराया. किस अवधि में इन लडाकों को ढेर किया गया इस बारे में उन्होंने स्पष्ट नहीं किया.

अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक हवाई हमला एक अक्तूबर को शुरु हुआ था. किरबे ने बताया कि कोबानी के अब भी इस्लामिक स्टेट के लडाकों के हाथ में जाने का खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola