मोदी ने जापानी उद्योपतियों को भारत में आने का न्‍योता दिया

Published at :02 Sep 2014 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी ने जापानी उद्योपतियों को भारत में आने का न्‍योता दिया

9:00 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जापान यात्रा के चौथे दिन जापानी उद्योगपतियों के कार्यक्रम में कहा कि भारत में रेडटैप नहीं बल्कि रेड कार्पेट है. हमने बहुत से नियम उदार बनाए हैं. उन्‍होंने जापान के कारोबारियों को भारत में आने का न्‍योता दिया. उन्‍होंने जापानियों से कहा आइए भारत में निवेश कीजिए. 8:00 कोलकाता […]

विज्ञापन

9:00 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जापान यात्रा के चौथे दिन जापानी उद्योगपतियों के कार्यक्रम में कहा कि भारत में रेडटैप नहीं बल्कि रेड कार्पेट है. हमने बहुत से नियम उदार बनाए हैं. उन्‍होंने जापान के कारोबारियों को भारत में आने का न्‍योता दिया. उन्‍होंने जापानियों से कहा आइए भारत में निवेश कीजिए.

undefined

8:00 कोलकाता के जवाहरलाल नेहरु रोड पर स्थित 24 मंजिला चटर्जी इंटरनेशनल इमारत में आज सुबह भीषण आग लग गई. इस वजह से इमारत की शीर्ष मंजिल पर कई लोग फंस गए. सभी लोगों को बचा लिया गया है. इस इमारत में कई कंपनियों के दफ्तर हैं.मौके पर दमकल की 11 गाडि़यां मौजूद थी. प्रशासन की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम बहुत देर तक चलता रहा. हालांकि अब भी कारण का पता नहीं लग पाया है कि आग किस कारण से लगा.

undefined
7:00 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अहिंसा भारतीयों के डीएनए में है. यब बात उन्होंने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर न करने की वजह से उपजी अंतराष्ट्रीय समुदाय की चिंता को दूर करने के लिए कही. नरेंद्र मोदी ने कहा कि शांति और अहिंसा के लिए देश की प्रतिबद्धता ‘‘भारतीय समाज के डीएनए’’ में रची बसी है जो किसी भी अंतरराष्ट्रीय संधि या प्रक्रियाओं से बहुत उपर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola