ePaper

अब भी 16 राज्य, 64% आबादी पर भाजपा ‘राज’, 06 राज्यों में कांग्रेस की सरकार

Updated at : 12 Dec 2018 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
अब भी 16 राज्य, 64% आबादी पर भाजपा ‘राज’, 06 राज्यों में कांग्रेस की सरकार

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार गंवाने के बाद भी भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है. अभी केंद्र के साथ-साथ 16 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार है. 13.7 % कम हुआ भाजपा का वोट शेयर वोटों की रेस में ‘नोटा’ ने मारी बाजी, सपा व आप को भी पछाड़ा पांच […]

विज्ञापन
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार गंवाने के बाद भी भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है. अभी केंद्र के साथ-साथ 16 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार है.
13.7 % कम हुआ भाजपा का वोट शेयर
वोटों की रेस में ‘नोटा’ ने मारी बाजी, सपा व आप को भी पछाड़ा
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को हुई मतगणना में सभी उम्मीदवारों को खारिज करने (नोटा) के विकल्प को भी वोटरों ने क्षेत्रीय दलों से ज्यादा तरजीह दी है. चुनाव आयोग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक 2.1 प्रतिशत वोट नोटा के खाते में गये. वहीं, मिजोरम में 0.5 प्रतिशत वोट नोटा के खाते में गये हैं. चुनाव वाले राज्यों में नोटा का मत प्रतिशत आप और सपा सहित अन्य क्षेत्रीय दलों से अधिक दर्ज किया गया.
छत्तीसगढ़ : 2.1% वोट नोटा को
पार्टी वोट
आप 0.9 %
सपा 0.2%
राकांपा 0.2%
भाकपा 0.3%
मध्य प्रदेश : 1.5% वोट नोटा को
पार्टी वोट
सपा1.0%
आप 0.7%
तेलंगाना : 1.1% वोट नोटा को
पार्टी वोट
माकपा 0.4%
भाकपा0.4%
राकांपा0.2%
राजस्थान : 1.3% वोट नोटा को
पार्टी वोट
माकपा 1.3%
सपा 0.2%
66 लाख ट्वीट, मोदी राहुल की ज्यादा चर्चा
एक अक्तूबर से 11 दिसंबर के बीच पांच राज्यों के विस चुनावों को लेकर 66 लाख से ज्यादा ट्वीट किये गये. इसमें ब्रेकिंग न्यूज से लेकर पर्दे के पीछे तक की बातें की गयीं. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहल गांधी का ट्विटर पर सबसी ज्यादा चर्चा हुई.
आइएएस नहीं बन पाये विधायक
आइएएस की नौकरी छोड़ भाजपा में शामिल हुए रायपुर के पूर्व कलेक्टर ओम प्रकाश चौधरी छत्तीसगढ़ की खरसिया सीट से हार चुके हैं. चौधरी को कांग्रेस उम्मीदवार उमेश पटेल ने मात दी है. 2005 बैच के आइएएस चौधरी ने 25 अगस्त को इस्तीफा दे दिया था.
बसपा, सपा और माकपा की स्थिति
राजस्थान पार्टी सीटें
बसपा06
माकपा02
मध्यप्रदेशपार्टी सीटें
बसपा02
सपा01
छत्तीसगढ़पार्टी सीटें
बसपा02
जेसीसी04
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola