इटली में शादी रचाने के बाद मुंबई लौटे दीपिका और रणवीर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली में शादी रचाने के बाद भारत वापस आ गए हैं. रविवार को मुंबई पहुंचे इस जोड़े ने अपने प्रशंसकों को उनकी बधाइयों के लिए शुक्रिया कहा. बुधवार को इटली के लेक कोमो में कोंकणी रीति रिवाज से ये शादी संपन्न हुई. भारत लौटे इस नवविवाहित जोड़े ने पहले एयरपोर्ट […]
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली में शादी रचाने के बाद भारत वापस आ गए हैं.
रविवार को मुंबई पहुंचे इस जोड़े ने अपने प्रशंसकों को उनकी बधाइयों के लिए शुक्रिया कहा. बुधवार को इटली के लेक कोमो में कोंकणी रीति रिवाज से ये शादी संपन्न हुई.
भारत लौटे इस नवविवाहित जोड़े ने पहले एयरपोर्ट पर और उसके बाद अपने अपार्टमेंट से अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया और तस्वीरें भी खिंचवाईं.
बॉलीवुड की बहु-प्रतीक्षित शादियों में से एक दीपिका-रणवीर की शादी एक बेहद निजी समारोह था जिसमें सिर्फ़ घरवाले और कुछ ख़ास दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया था.
बावजूद इसके कि दूल्हा-दुल्हन दोनों ही बॉलीवुड से हैं, सिनेमा जगत से भी सिर्फ़ कुछ एक लोग ही शादी में शामिल हुए.
शादी की पहली तस्वीर रणवीर सिंह ने शेयर की. रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो तस्वीरें ट्वीट कीं जबकि दीपिका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं और शादी संपन्न होने की ख़बर दी.
रणवीर ने जो पहली तस्वीर ट्वीट की थी उसमें रणवीर लाल रंग की शेरवानी पहने दिख रहे थे और दीपिका ने भी लाल रंग का लहंगा पहना है.
इस तस्वीर में रणवीर दीपिका को बेहद क़रीब से देख रहे हैं जबकि दीपिका पलकें झुकाए अपने हाथों को बांधे हुए बैठी हैं.
जब किया था शादी का एलान
रणवीर और दीपिका की शादी शुरू से ही सुर्खियों में रही है. पिछले महीने जब इस जोड़े ने अपनी शादी की तारीख का एलान किया था तो उन्होंने खास शादी का कार्ड जारी किया था.
उस कार्ड की खासियत थी कि वह हिंदी में लिखा हुआ था.
फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की मानें तो दोनों सितारों के बीच ‘गोलियों की रास लीला – रामलीला’ फ़िल्म के दौरान प्यार पनपा.
इसके बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कई फ़िल्मों में एक साथ आ चुके हैं जो कि बॉक्स ऑफ़िस पर भी काफ़ी हिट रही हैं.
इन फ़िल्मों में बाजीराव मस्तानी और पद्मावत शामिल हैं.
बाजीराव मस्तानी में दोनों के बीच की केमिस्ट्री को फिल्म समीक्षकों की ओर से काफ़ी तारीफ़ मिली थी.
इसके अलावा तमाम फिल्मी समारोहों में रणवीर सिंह का बिंदास अंदाज़ और दीपिका का शांत स्वभाव देखने को मिलता रहता है.
दोनों की जोड़ी को फिल्मी दुनिया के लोग और उनके फैन लगातार अपने-अपने अंदाज़ में बधाइयां दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-
- इटली के इस ‘जलमहल’ में दीपिका के हुए रणवीर
- दीपिका-रणवीर की प्रेम कहानी: किसका लहू किसके मुंह लगा?
- पाकिस्तान मूल का गायक बोला- मैं अब नहीं मुसलमान
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो सकते हैं.)
]]>
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




