ePaper

सू ची ने अपने करीबी सहयोगी विन मिंत को म्यामां का राष्ट्रपति बनवाया

Updated at : 28 Mar 2018 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
सू ची ने अपने करीबी सहयोगी विन मिंत को म्यामां का राष्ट्रपति बनवाया

नेपिताव: म्यामां की संसद ने आज आंग सान सू ची के करीबी सहयोगी विन मिंत को देश का नया राष्ट्रपति निर्वाचित किया. इसके साथ देश के शीर्ष स्तरीय नीति-निर्धारण की प्रक्रिया पर उनकी मजबूत पकड़ बरकरार है. पूर्व राष्ट्रपति ह्तिन क्याव ने आराम की जरूरत बताते हुए पिछले हफ्ते एका-एक पद छोड़ दिया था. क्याव […]

विज्ञापन

नेपिताव: म्यामां की संसद ने आज आंग सान सू ची के करीबी सहयोगी विन मिंत को देश का नया राष्ट्रपति निर्वाचित किया. इसके साथ देश के शीर्ष स्तरीय नीति-निर्धारण की प्रक्रिया पर उनकी मजबूत पकड़ बरकरार है. पूर्व राष्ट्रपति ह्तिन क्याव ने आराम की जरूरत बताते हुए पिछले हफ्ते एका-एक पद छोड़ दिया था. क्याव भी सू ची के करीबी व बचपन के मित्र रहे हैं. इसके बाद 66 साल के विन मिंत को पद के लिए चुना गया. सेना द्वारा तैयार किए गए संविधान के तहत सू ची के राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने पर रोक लगी है क्योंकि उन्होंने एक विदेशी से शादी की है और उनके दो बेटे हैं जो ब्रिटेन के नागरिक हैं.

वह 2015 में अपनी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद से स्टेट काउंसलर हैं और घोषणा कर चुकी हैं कि वे राष्ट्रपति से ‘‘ ऊपर रहते हुए’ काम करेंगी. बहरहाल, उनके पद की कोई आधिकारिक संवैधानिक भूमिका नहीं है. इससे सू ची के लिए अपनी किसी करीबी को राष्ट्रपति बनाना जरूरी है ताकि वह अप्रत्यक्ष रूप से सहजतापूर्वक देश पर शासन कर सकें. संसद के अध्यक्ष मान विन खाइंग थान ने कहा, ‘‘ मैं घोषणा करता है कि बहुमत पाने वाले विन मिंत को देश का राष्ट्रपति निर्वाचित किया जाता है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola