ePaper

शादी के दो घंटे बाद ही हो गयी दुल्हन की मौत, जानें क्या था कारण...

Updated at : 01 Jan 2018 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
शादी के दो घंटे बाद ही हो गयी दुल्हन की मौत, जानें क्या था कारण...

न्यू जर्सी : अपनी प्रेमिका की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए कोई क्या कुछ कर सकता है, यह खबर मात्र उसका उदाहरण है. घटना अमेरिका के न्यू जर्सी की है. जहां 35 वर्षीय डेविड मोशर ने अपनी प्रेमिका हेदर लिंडसे से उसकी अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए तब शादी की जब वह मृत्यशैया […]

विज्ञापन


न्यू जर्सी :
अपनी प्रेमिका की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए कोई क्या कुछ कर सकता है, यह खबर मात्र उसका उदाहरण है. घटना अमेरिका के न्यू जर्सी की है. जहां 35 वर्षीय डेविड मोशर ने अपनी प्रेमिका हेदर लिंडसे से उसकी अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए तब शादी की जब वह मृत्यशैया पर थी. शादी के मात्र दो घंटे बाद ही उस युवती की मौत हो गयी.

जिस वक्त इस दंपती ने शादी की उस वक्त वह युवती अॅाक्सीजन मास्क लगाये हुए थी और शादी के वचन भी ठीक से नहीं बोल पा रही थी. लिंडसे की दोस्त ने शादी की तसवीर सोशल मीडिया में शेयर की और इस अनोखी शादी के बारे में बताया. उसकी दोस्त ने बताया कि जिस वक्त शादी हुई लिंडसे डरी नहीं, बल्कि वह सेलिब्रेट कर रही थी. उसने अपने दोनों हाथों को उठाकर सेलिब्रेट किया.
डेविड और लिंडसे 2015 से प्रेम में थे, लेकिन ब्रेस्ट कैंसर के कारण इनका प्यार परवान नहीं चढ़ सका और उसकी मौत हो गयी. लेकिन इस अनोखी शादी के कई लोग गवाह बने और इस दंपती के प्रेम को सैल्यूट किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola