एशिया के दौरे पर ट्रंप : उत्तर कोरिया ने अमेरिका से वार्ता से किया इनकार, दी धमकी

Updated at : 04 Nov 2017 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
एशिया के दौरे पर ट्रंप : उत्तर कोरिया ने अमेरिका से वार्ता से किया इनकार, दी धमकी

सोल: उत्तर कोरिया ने परमाणु मुद्दे पर कोई वार्ता करने से इनकार कर दिया और परमाणु हथियारों का जखीरा बढाने की फिर से धमकी दी जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एशिया की यात्रा पर हैं. ट्रंप एशिया की अपनी पहली यात्रा पर कल ऐसे वक्त पर निकले जब उत्तर कोरिया के परमणु और मिसाइल धमकियों […]

विज्ञापन

सोल: उत्तर कोरिया ने परमाणु मुद्दे पर कोई वार्ता करने से इनकार कर दिया और परमाणु हथियारों का जखीरा बढाने की फिर से धमकी दी जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एशिया की यात्रा पर हैं.

ट्रंप एशिया की अपनी पहली यात्रा पर कल ऐसे वक्त पर निकले जब उत्तर कोरिया के परमणु और मिसाइल धमकियों पर तनाव व्याप्त है. वह जापान की यात्रा करने के बाद मंगलवार को दक्षिण कोरिया पहुंचेंगे.

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने कहा है कि अमेरिका को इस बेहूदे विचार से मुक्त होना चाहिए कि उसका देश अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के समक्ष झुक जाएगा और परमाणु हथियार त्याग देगा. उसने कहा कि वह परमाणु प्रतिरोधी क्षमता पूरा करने के अंतिम चरण में है.

एजेंसी की टिप्पणी में कहा गया है, हमारे साथ परमाणु निशस्त्रीकरण की वार्ता करने का दिवास्वप्न देखना बंद करना बेहतर होगा.

टिप्पणी में कहा गया है, हम अपने आत्मरक्षार्थ परमाणु खजाने की इस तलवार को तब तक धार देते रहेंगे जब तक कि लोकतांत्रिक कोरिया जन गणराज्य के खिलाफ अमेरिका की दुश्मनी भरी नीति हमेशा हमेशा के लिए खत्म नहीं हो जाती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola