उत्तर कोरिया का तंज: डोनाल्ड ट्रंप हो चुके हैं लाइलाज मानसिक विक्षिप्त

Updated at : 01 Nov 2017 10:41 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तर कोरिया का तंज: डोनाल्ड ट्रंप हो चुके हैं लाइलाज मानसिक विक्षिप्त

सोल : उत्तर कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लाइलाज स्तर तक मानसिक विक्षिप्त बताया है. प्योंगयांग की परमाणु महत्वाकांक्षाओ के चलते उसके और अमेरिका के बीच बेहद तनाव की स्थिति बनी हुई है. इस बीच ट्रंप राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर एशिया के अपने पहले दौरे पर जाने वाले हैं. हाल के कुछ महीनों […]

विज्ञापन

सोल : उत्तर कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लाइलाज स्तर तक मानसिक विक्षिप्त बताया है. प्योंगयांग की परमाणु महत्वाकांक्षाओ के चलते उसके और अमेरिका के बीच बेहद तनाव की स्थिति बनी हुई है. इस बीच ट्रंप राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर एशिया के अपने पहले दौरे पर जाने वाले हैं. हाल के कुछ महीनों में ट्रंप और उत्तर कोरिया के प्रमुख किम जोंग उन ने युद्ध की धमकियां दी है और एक दूसरे का अपमान किया है. इससे कोरिया प्रायद्वीप में विवाद के और गहराने का संकट है.

ट्रंप ने युद्ध की चेतावनी के साथ इसे तूफान से पहले शांति बताते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा से कहा कि अगर वॉशिंगटन को खुद को या अपने सहयोगियों को बचाने की जरुरत पडेगी तो वह उत्तर कोरिया को पूरी तरह तबाह कर सकता है. उन्होंने उसी भाषण में किम को रॉकेट मैन कहा था. प्योंगयांग ने ऐसी मिसाइलों का परीक्षण किया है जो अमेरिका की अधिकांश मुख्य धरती तक मार कर सकती हैं. इसके कुछ दिन बाद किम ने ट्रंप को सठिया चुका वृद्ध करार दिया.

सप्ताहांत पर अमेरिकी राष्ट्रपति एशिया दौरे पर जाने वाले हैं. इससे पहले उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी केसीएनए ने कहा, शारीरिक विकार के उपचार के लिए उन्हें दवाईयों की सख्त जरुरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola