देश में संक्रमण के मामलों में कमी, मौत का आंकड़ा बढ़ा

Updated at : 11 Jan 2022 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
देश में संक्रमण के मामलों में कमी, मौत का आंकड़ा बढ़ा

देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर जोर पकड़ी जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,68,063 नए मामले सामने आए हैं जबकि 9 जनवरी को 1 लाख 79 हजार 723 नए मामले सामने आए थे। इस तरह सोमवार को 11,660 मामले कम आए हैं.

विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर जोर पकड़ी जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,68,063 नए मामले सामने आए हैं जबकि 9 जनवरी को 1 लाख 79 हजार 723 नए मामले सामने आए थे. इस तरह सोमवार को 11,660 मामले कम आए हैं. मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी एक्टिव केस 8,21,446 हो गए हैं। सोमवार को कोरोना से 69,959 रिकवर हुए हैं। इसके अलावा 277 मरीजों की मौत भी हो गई.

संक्रमण के मामले कम जरूर आये लेकिन मृतकों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है. मृतकों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, बीते 24 घंटे में सोमवार की तुलना में जहां 11 हजार मरीज कम आए हैं वहीं मृतकों की संख्या दोगुनी आई है. सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि देश में सक्रिय मरीजों की संख्या आठ लाख (8,21,446) को पार कर गई है। वहीं वैक्सीनेशन का आंकड़ा 152 करोड़ को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 10.64 फीसदी है। ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,461 हो गई है जिसमें से 1,711 मरीज़ डिस्चार्ज हो गए हैं.

देश के पांच राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 33,470 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में 19,286 केस, दिल्ली में 19,166, तमिलनाडु में 13,990 और कर्नाटक में 11,698 मरीज मिले हैं. हालांकि देशभर के कुल मरीजों में 58.08 फीसदी केस सिर्फ इन 5 राज्यों से हैं। जबकि अकेले महाराष्ट्र में 19.92 फीसदी केस हैं.

महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना के मामले सबसे तेज गति से बढ़ रहे हैं. बढ़ती कोरोना की रफ्तार को लेकर दिल्ली में आज सीएम अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. वहीं, अन्य भागों की बात करें तो कई और राज्यों में कोरोना को लेकर पाबंदियां लगा दी गई है. गुजरात सरकार ने पतंगबाजी के लिए सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और खुले मैदानों में लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी है. पंजाब में भी कई नये गाइडलाइन जारी किए गये हैं.

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने बड़ी सभाओं जैसे रैलियों और विरोध प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसके अलावा सिनेमाघरों और खेल परिसरों को बंद कर दिया है. आठ और जिलों में पाबंदियों बढ़ा दी है. सिरसा, रेवाड़ी, जींद, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, कैथल, भिवानी और हिसार- इन आठ जिलों में भी पाबंदियां लागू कर दी गई हैं. इसके अलावा राज्य में जनसभाओं, रैलियों, धरना, विरोध प्रदर्शन इत्यादि पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola