ePaper

Uttar Pradesh: यूपी बीजेपी की किसे मिलेगी कमान? प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में ये नाम सबसे आगे

Updated at : 15 Apr 2022 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
Uttar Pradesh: यूपी बीजेपी की किसे मिलेगी कमान? प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में ये नाम सबसे आगे

Uttar Pradesh News: स्वतंत्रदेव सिंह के मंत्री बनने के बाद अब बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नामों पर भी चर्चा शुरू हो गई है. जिन नामों की अटकलें लगाई जा रही हैं उसमे श्रीकांत शर्मा और दिनेश शर्मा शामिल हैं.

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की सत्ता पर बीजेपी लगातार दूसरी बार काबिज हो चुकी है. योगी सरकार 2.0 के मंत्रिमंडल में स्वतंत्र देव सिंह के शामिल किए जाने के बाद बीजेपी अब नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में जुट गई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद अब जोर-शोर से संगठन की कमान किसी नए चेहरे को दिए जाने की चर्चा है. वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किसको बैठाया जाए, इसे लेकर आज फैसला किया जा सकता है.

स्वतंत्रदेव सिंह के मंत्री बनने के बाद अब बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नामों पर भी चर्चा शुरू हो गई है. जिन नामों की अटकलें लगाई जा रही हैं उसमे श्रीकांत शर्मा, लक्ष्मीकांत वाजपई और दिनेश शर्मा शामिल हैं. इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में अब बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष वही बनेगा जो बीजेपी और पीएम मोदी के 2024 के एजेंडे पर खरा उतरने का काम करेगा. ऐसे में इन तीनों में से किस पर भरोसा जताया जाएगा. यह देखने वाली बात होगी.

Also Read: UP News: योगी सरकार ने फिर चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक दर्जन से अधिक IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

अध्यक्ष पद की रेस में श्रीकांत शर्मा और महेश शर्मा के अलावा कन्नौज से बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक और बीजेपी एमएलसी अनूप गुप्ता का नाम भी चल रहा है.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वी उत्तर प्रदेश से आते हैं और क्षत्रिय हैं. इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ओबीसी चेहरा और सेंट्रल यूपी से आते हैं. वहीं दूसरे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अवध क्षेत्र के हैं और ब्राह्मण हैं. ऐसे में पार्टी नेतृत्व पश्चिम और ब्रज की सियासत साधने के लिए इन क्षेत्रों से किसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है. इसी वजह से प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में सुब्रत पाठक का भी नाम चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola