‘सुल्तान’ ने बढ़ाई अखाड़ों की रौनक, पहलवानों ने उतारी सलमान की आरती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2016 4:33 PM
कानपुर: बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान का जादू तो फैंस के सर चढ़कर बोल रहा है. हाल ही में कानपुर (उत्तर प्रदेश) के चंदु अखाड़ा के पहलवानों ने सलमान की तस्वीर की आरती उतारी. उनका कहना है कि सलमान ने उन्हें ज्यादा से ज्यादा वर्कआउट करने के लिए प्रेरित किया है. कुछ दिनों पहले ही […]
कानपुर: बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान का जादू तो फैंस के सर चढ़कर बोल रहा है. हाल ही में कानपुर (उत्तर प्रदेश) के चंदु अखाड़ा के पहलवानों ने सलमान की तस्वीर की आरती उतारी. उनका कहना है कि सलमान ने उन्हें ज्यादा से ज्यादा वर्कआउट करने के लिए प्रेरित किया है.
कुछ दिनों पहले ही सलमान की फिल्म ‘सुल्तान’ रिलीज हुई है. फिल्म में सलमान ने एक पहलवान की भूमिका निभाई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है. फिल्म ने अभी तक 296.86 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
WATCH: Pehalwans of Chandu Akhara (Kanpur) offer prayers to Salman Khan, say movie 'Sultan' inspired them to workouthttps://t.co/PPwLX4GEwo
— ANI (@ANI) August 1, 2016
बताते चलें कि कानुपर में लगभग दो दर्जन से ज्यादा अखाड़े हैं लेकिन समय के साथ-साथ इनकी रौनक धीमी पड़ती जा रही है. वहीं ‘सुल्तान’ के बाद इन अखाड़ों में युवाओं की संख्या बढ़ी है. पहलवानों की मानें तो ‘सुल्तान’ के रिलीज होने के बाद युवाओं ने अखाड़ों की ओर रुख किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










