मेरठ में नशीला पदार्थ पिलाकर समाजसेविका से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jul 2019 10:06 PM
मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक समाजसेविका ने एक युवक पर कथित रूप से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने का आरोप लगाया है. पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली. महिला ने दावा किया कि पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी द्वारा […]
मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक समाजसेविका ने एक युवक पर कथित रूप से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने का आरोप लगाया है. पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली.
महिला ने दावा किया कि पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई है. मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र निवासी तथा समाजिक संस्था से जुड़ी 35 वर्षीय महिला ने आज पुलिस अधीक्षक (अपराध) डॉ बीपी अशोक से मामले की शिकायत की है.
अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक से महिला के पूर्व में भी संबंध रहे हैं और फिलहाल उन्होंने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मेडिकल थाना पुलिस को घटना की जांच के आदेश दिए है और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










