UP News: सपा नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जेल में हमला, सिर में आई गंभीर चोट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Sep 2025 11:01 PM

विज्ञापन

Gayatri Prajapati: Photo Social Media

UP News: लखनऊ में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जेल के अंदर हमला हुआ है. जेल में ही एक दूसरे कैदी ने उन पर हमला कर दिया. हमले में प्रजापति के सिर में चोट आई है. बताया जा रहा है कि यह दोनों में साफ-सफाई को कहासुनी हुई थी, जिसके बाद दूसरे कैदी ने प्रजापति पर हमला कर दिया.

विज्ञापन

UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ की एक जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जानलेवा हमला किया गया है. हमले में उनके सिर पर चोटें आई हैं. उनके सिर में कई टांके लगे हैं. हमले को लेकर समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल की ओर से एक पोस्ट किया गया है, जिसमें पार्टी ने बीजेपी को हमले का आरोप लगाया है. सपा के पोस्ट के मुताबिक ‘भाजपा सरकार अति पिछड़े वर्ग के सपा नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की जेल में हत्या करवाना चाहती है?’ सपा ने अपने पोस्ट में कहा कि बीजेपी सपा के दलित पिछड़े और अल्पसंख्यक नेताओं के खिलाफ है इसीलिए लगातार इनके खिलाफ जान से मरवाने या फर्जी मुकदमों में जेल भेजने की साजिश रच रही है.

सफाई को लेकर दूसरे कैदी से हुआ विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री पर हमला एक दूसरे कैदी ने किया था. दोनों के बीच साफ-सफाई को लेकर विवाद हुआ था. कहासुनी के दौरान दूसरे कैदी ने प्रजापति पर हमला कर दिया. लड़ाई में गायत्री प्रसाद प्रजापति के सिर में गंभीर चोट आई है. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. उनकी हालत अब स्थिर है. वहीं, हमला करने वाले कैदी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

सपा ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

इधर समाजवादी पार्टी ने जेल में बंद पूर्व मंत्री की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने हमले पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमले की खबर चिंताजनक है. जेल प्रशासन पूर्व मंत्री को समुचित इलाज उपलब्ध करवाए.”

प्रजापति को मिला है उम्र कैद की सजा

उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार में गायत्री प्रसाद प्रजापति परिवहन-खनन और सिचाई मंत्री थे. साल 2017 में एक महिला ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. कोर्ट ने साल 2021 में इसी मामले में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

इलाज और सुरक्षा की मांग

समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि सरकार पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की समुचित सुरक्षा और चिकित्सा का पूरा प्रबंध करे.  सपा ने यह भी कहा कि बीजेपी ने फर्जी केस में गायत्री प्रजापति फंसाया है, बीते 9 साल से वो जेल में बंद हैं. अब उन पर जानलेवा हमला कराया जा रहा है. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola