UP News: इन्वेस्ट यूपी का पुनर्गठन मंजूर, पांच शहरों में खुलेंगे सैटेलाइट ऑफिस, बढ़ेगा निवेशकों का विश्वास
Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Oct 2025 5:44 PM
CM Yogi
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में इन्वेस्ट यूपी शासी निकाय की पहली बैठक हुई. बैठक में प्रदेश के औद्योगिक निवेश ढांचे को और मजबूत बनाने के लिए कई अहम फैसले किए गए. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन्वेस्ट यूपी के पुनर्गठन प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है. इसके तहत मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और नई दिल्ली में सैटेलाइट इन्वेस्टमेंट प्रमोशन ऑफिस स्थापित किए जाएंगे.
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित इन्वेस्ट यूपी शासी निकाय की पहली बैठक में प्रदेश के औद्योगिक निवेश ढांचे को और मजबूत बनाने के लिए कई अहम फैसले किए गए. मुख्यमंत्री ने इन्वेस्ट यूपी के पुनर्गठन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और नई दिल्ली में सैटेलाइट इन्वेस्टमेंट प्रमोशन ऑफिस स्थापित किए जाएंगे. साथ ही टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल एवं इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, केमिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सर्विस सेक्टर जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञ सेल गठित होंगे. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पुनर्गठन का उद्देश्य इन्वेस्ट यूपी को अधिक कार्यकुशल, विशेषज्ञता-आधारित और निवेशक-केंद्रित संस्था के रूप में विकसित करना है. उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रकोष्ठ का कार्यक्षेत्र स्पष्ट, निवेशक केंद्रित और परिणामोन्मुख बनाया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्था ‘एकल निवेश सुविधा एजेंसी’ के रूप में प्रदेश में निवेश प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाएगी.
4,000 नई फैक्ट्रियां होंगी स्थापित
बैठक में बताया गया कि वित्त वर्ष 2024-25 में प्रदेश में लगभग 4,000 नई फैक्ट्रियां स्थापित हुई हैं, जिससे कुल संख्या 27,000 तक पहुंच गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ मंत्र के सफल क्रियान्वयन से उत्तर प्रदेश ने औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय प्रगति की है.
‘सेफ इंडस्ट्री’ की अवधारणा और भूमि सुधार पर जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘सेफ सिटी’ की तर्ज पर ‘सेफ इंडस्ट्री’ की परिकल्पना प्रस्तुत की. उन्होंने निर्देश दिया कि औद्योगिक क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए ताकि निवेशक और उद्यमी निश्चिंत होकर कार्य कर सकें. उन्होंने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में किसानों को उचित मुआवजा देने और सर्किल रेट की असमानताओं को समाप्त करने के निर्देश दिए. साथ ही, अप्रयुक्त औद्योगिक भूखंडों को निर्धारित समय सीमा के बाद नए निवेशकों को आवंटित करने की बात कही.
‘निवेश मित्र पोर्टल 3.0’ से और सरल होगी प्रक्रिया
सीएम योगी ने निवेश मित्र पोर्टल 3.0 को जल्द लागू करने के निर्देश दिए. नए पोर्टल से आवेदन, स्वीकृति और प्रोत्साहन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी. इसमें सिंगल साइन-ऑन, एआई चैटबॉट, थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन और डिजिटल मॉनिटरिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल की जाएंगी, जिससे निवेशकों का अनुभव और सहज होगा.
विदेशी निवेश पर फोकस
बैठक में बताया गया कि फोकस कंट्री डेस्क के माध्यम से जापान, कोरिया, जर्मनी, फ्रांस, रूस, ताइवान, सिंगापुर और खाड़ी देशों के निवेशकों से सक्रिय संवाद स्थापित किया जा रहा है. ‘चाइना+1’ रणनीति के तहत 219 बहुराष्ट्रीय कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश की प्रक्रिया के सक्रिय चरण में हैं. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ये अवसर राज्य को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम हैं.
फॉर्च्यून 1000 कंपनियों के लिए अकाउंट मैनेजर नियुक्त
बैठक में बताया गया कि फॉर्च्यून 1000 सूची की 814 कंपनियों को अकाउंट मैनेजर आवंटित किए गए हैं. अब तक 50 नए एमओयू हस्ताक्षरित हो चुके हैं और 280 से अधिक कंपनियों के साथ संवाद जारी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग विभाग समयबद्ध तरीके से स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करे.
बैठक में शामिल हुए वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी
बैठक में औद्योगिक विकास, निवेश एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान, औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी सहित शासन और इन्वेस्ट यूपी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










