दीपावली पर यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Oct 2025 9:24 PM
UP News
UP News: यूपी सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को इस बार योगी सरकार ने दीपावली के मौके पर खास तोहफा दिया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 फीसदी का इजाफा करने का फैसला किया है.
UP News: प्रकाश पर्व दीपावली के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3 प्रतिशत की वृद्धि करने का बड़ा निर्णय लिया है. इस निर्णय के अनुसार अब पात्र कर्मचारियों और पेंशनरों को 01 जुलाई 2025 से 55 प्रतिशत के बजाय 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता एवं राहत का लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति पूर्णतया प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि महंगाई के प्रभाव से राहत प्रदान करना और जीवन स्तर में सुधार करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह निर्णय प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के प्रति संवेदना और सम्मान का प्रतीक है.
कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारों की सौगात
इस निर्णय से 16.35 लाख कर्मचारियों एवं 11.52 लाख पेंशनरों सहित पारिवारिक पेंशन धारकों को लाभ मिलेगा। लाभार्थियों में सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित और पूर्णकालिक कर्मचारी, कार्य प्रभारित कर्मचारी और यूजीसी वेतनमान के कर्मचारी शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एवं राहत अक्टूबर 2025 से नकद भुगतान के रूप में किया जाए. इस संवेदनशील कदम से मार्च 2026 तक सरकार पर ₹1960 करोड़ का अतिरिक्त व्यय भार आएगा.
कर्मचारियों के लाइफ स्टाइल में होगा सुधार
विशेष रूप से, अक्टूबर 2025 से लागू होने पर नवंबर में महंगाई भत्ता और राहत का भुगतान कर ₹795 करोड़ का अतिरिक्त नकद व्यय भार आएगा. इसमें ओपीएस से आच्छादित कर्मियों के जीपीएफ में ₹185 करोड़ जमा होंगे. इसके बाद दिसंबर 2025 से प्रत्येक माह सरकार ₹245 करोड़ का अतिरिक्त व्यय भार वहन करेगी. इस फैसले से प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई से राहत मिलने के साथ उनके जीवन स्तर में सुधार होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार हमेशा कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में संवेदनशील और जवाबदेह निर्णय लेती रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










