Ayodhya Deepotsav 2025: दीपोत्सव में रोशन होगा अयोध्या, 56 घाटों पर जगमगाएंगे लाखों दीप, 30 हजार वालंटियर तैनात

Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Oct 2025 6:21 PM

विज्ञापन

Ayodhya Deepotsav 2025

Ayodhya Deepotsav 2025: दीपोत्सव में एक बार फिर अयोध्या रोशन होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की ओर से दीपोत्सव 2025 की भव्य तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. इस साल 56 घाटों पर लाखों दीपों की ज्योति से अयोध्या का हर कोना अलौकिक छटा बिखेरेगा. 30 हजार स्वयंसेवक आयोजन को गति दे रहे हैं.

विज्ञापन

Ayodhya Deepotsav 2025: भगवान राम की नगरी अयोध्या एक बार फिर जगमगाने को तैयार है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आयोजित होने जा रहे दीपोत्सव 2025 की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच रही हैं. डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की ओर से विश्वविख्यात आयोजन के लिए घाटों पर दीयों की मार्किंग और सजावट का काम जारी है.

घाटों की मार्किंग और सफाई का कार्य जारी

विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में टीम घाटों को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने में जुटी है. दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि सभी घाटों की साफ-सफाई पूरी कर ली गई है और अब मार्किंग का कार्य प्रारंभ हो गया है. प्रत्येक ब्लॉक में 4.5 स्क्वायर फीट क्षेत्र में दीयों की व्यवस्था की जा रही है, जबकि श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए ढाई फीट का रास्ता छोड़ा गया है.

56 घाटों पर जगमगाएंगे लाखों दीप

इस साल 56 घाटों पर लाखों दीपों की ज्योति से अयोध्या का हर कोना अलौकिक छटा बिखेरेगा. डॉ. रंजन सिंह (विभागाध्यक्ष, माइक्रोबायोलॉजी) की अध्यक्षता में बनी मार्किंग कमेटी अगले एक सप्ताह में यह कार्य पूरा करेगी. विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सभी घाटों पर समुचित व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है, ताकि श्रद्धालु शांति व अनुशासन के साथ इस दिव्य क्षण का साक्षी बन सकें.

30 हजार स्वयंसेवक देंगे आयोजन को गति

दीपोत्सव के सफल संचालन हेतु लगभग 30,000 स्वयंसेवकों का ऑनलाइन पंजीकरण अंतिम चरण में है. ये स्वयंसेवक घाटों पर दीप सजाने, व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को सहयोग प्रदान करने का कार्य करेंगे. वहीं दीपों की आपूर्ति प्रक्रिया भी जल्द प्रारंभ की जाएगी.

अयोध्या बनेगी विश्व पटल पर ‘प्रकाश की नगरी’

अयोध्या दीपोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक बन चुका है. इस वर्ष का दीपोत्सव एक बार फिर “राम की नगरी, प्रकाश की नगरी” के संदेश को विश्व पटल पर स्थापित करेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पिछले वर्षों की तरह इस बार भी दीपोत्सव को और भव्य व रिकॉर्ड स्तरीय बनाने की तैयारी है. आयोजन से न केवल प्रदेश की पर्यटन छवि को बल मिलेगा, बल्कि अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाइयां मिलेंगी.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola