सोन नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Updated at : 02 Apr 2026 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
सोन नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

SASARAM NEWS.नगर थाना क्षेत्र के नागा आश्रम के समीप सोन नदी में बालू पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को गुरुवार को मिला.पुलिस ने मृतक के पास डीएल व अन्य कागजात बरामद किये हैं. इधर, शव मिलने की खबर पाकर आसपास के लोग शव देखने के लिए इकट्ठा हो गये.

विज्ञापन

मृतक के पास से मिले डीएल सहित अन्य कागजात, पुलिस जांच में जुटी फोटो -6-कागजी कार्रवाई करती पुलिस प्रतिनिधि, डेहरी नगर नगर थाना क्षेत्र के नागा आश्रम के समीप सोन नदी में बालू पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को गुरुवार को मिला.पुलिस ने मृतक के पास डीएल व अन्य कागजात बरामद किये हैं. इधर, शव मिलने की खबर पाकर आसपास के लोग शव देखने के लिए इकट्ठा हो गये. पुलिस ने पहले शव के आसपास घेराबंदी की. सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार, टीओपी दो प्रभारी चंद्रहांश कुमार दल बल के साथ पहुंचे. साथ में एसएसएल की टीम भी पहुंची.जांच प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया. वहीं, शव के पास पड़े बैग की भी जांच की.पुलिस को मृतक के पास से उत्तर प्रदेश से जारी डीएल व अन्य कागजात मिले हैं. डीएल पर छागर सिंह, पिता हरी सिंह ,गांव चौहडा सराजपुर,सेक्टर 22,नोएडा, डांडी गौतम बुद्ध नगर 201301 अंकित है. इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 के बीच होगा. मृतक के पास मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि, खबर प्रेषित किए जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. .

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन