एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन

Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 02 Apr 2026 4:40 PM

विज्ञापन

SASARAM NEWS.जिले में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. इसका नेतृत्व पार्टी के सासाराम नगर अध्यक्ष तौफिक अहमद मकरानी ने किया.

विज्ञापन

फोटो-4- शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर पुतला दहन करते कांग्रेस के नेता . प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण जिले में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. इसका नेतृत्व पार्टी के सासाराम नगर अध्यक्ष तौफिक अहमद मकरानी ने किया.उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोलियम पदार्थों और एलपीजी गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी, संभावित बिजली दरों में वृद्धि और उर्वरक रसायन यूरिया के दामों में बढ़ोतरी से किसानों और आम जनता को भारी परेशानी हो रही है. एलपीजी गैस सिलिंडर न मिलने से गृहिणियां पुराने तरीके लकड़ी का चूल्हा, केरोसिन स्टोव, कोयला उपला का उपयोग करने को मजबूर हैं.उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई और लिखाई भी प्रभावित हो रही है और उन्हें घर में रहकर ही तैयारी करनी पड़ रही है. तौफिक अहमद मकरानी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री अमेरिका और इजरायल के साथ दोस्ती करके देश को संकट की स्थिति में खड़ा कर दिया है, जिससे खाड़ी देशों से पेट्रोलियम आपूर्ति प्रभावित हो रही है. इसका असर छोटे-मोटे कारोबारी और बाजार की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है.उन्होंने नगरवासियों से आह्वान किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संकट की घड़ी में देश को एकजुट रखने और मजबूती प्रदान करने के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों का समर्थन करें और देश के हित में पार्टी को मजबूत बनाएं.मौके पर जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय राजेश्वर कुशवाहा, डॉ. जावेद अख्तर, राम नारायण राम, दीपक शुक्ला, डॉ. शैलेश सागर, ललित ठाकुर, दीपक कुशवाहा, हीरा राम, सुनील तिवारी, ज्ञान चंद ओझा, सुमंत सिंह, मानस रंजन, सुमित, सरदार सर्वजीत सिंह उर्फ मोनू, राधा सिंह, तेजू मंसूरी, सत्यानंद कुशवाहा, धनंजय सिंह, राहुल, जीएम अंसारी, अशोक कुमार, पंकज राम, शैलेन्द्र गुप्ता, निरंजन प्रसाद आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन