रोहतास में निर्माणाधीन मकान से अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद, 500 से अधिक पेटियां जब्त, तस्करों की तलाश तेज

Author Ashok kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
अकोढ़ी गोला में भरी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

अकोढ़ी में जप्त शराब को वाहन से थाना ले जाती पुलिस | Prabhat Khabar Network

रोहतास जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने करीब 500 पेटी शराब जब्त की है और शराब तस्करों की पहचान के लिए तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन

Rohtas Police Liquor Raid : रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निर्माणाधीन मकान से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है. देर रात हुई छापेमारी में अब तक करीब 500 पेटी शराब जब्त कर थाना पहुंचाई जा चुकी है. पुलिस अभी भी शराब की गिनती में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है.

Sasaram News : संदिग्ध ट्रक से मिला था सुराग

जानकारी के अनुसार पांच जुलाई की सुबह पुलिस ने लावारिस हालत में एक ट्रक जब्त किया था. प्रारंभिक जांच में आशंका जतायी गयी थी कि ट्रक का इस्तेमाल शराब की खेप लाने के लिए किया गया था. इसी सुराग के आधार पर पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी.

Rohtas News : देर रात निर्माणाधीन मकान पर छापा

इसी क्रम में शुक्रवार की रात करीब 12:30 बजे पुलिस ने एक निर्माणाधीन मकान पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान वहां से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई. पुलिस ने अब तक करीब 500 पेटी शराब जब्त कर थाना भेज दी है, जबकि शराब की गिनती अभी भी जारी है.

मकान मालिक फरार, तस्करों की पहचान

छापेमारी के दौरान मकान मालिक मौके से फरार मिला. अकोढ़ीगोला थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि शराब कारोबार से जुड़े धंधेबाजों की पहचान कर ली गयी है. शराब की गिनती पूरी होने के बाद जब्त की गयी कुल मात्रा और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी साझा की जायेगी.

Also Read : सासाराम में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडी



विज्ञापन
Ashok Kumar

लेखक के बारे में

By Ashok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन