रोहतास में 12 जुलाई को होगी उत्पाद एसआई परीक्षा, 12,120 अभ्यर्थियों के लिए प्रशासन अलर्ट

Author Md aarif khan|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

रोहतास जिले में 12 जुलाई को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा आयोजित उत्पाद अवर निरीक्षक (एसआई) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. 25 परीक्षा केंद्रों पर 12,120 अभ्यर्थी भाग लेंगे.

विज्ञापन

Rohtas BPSSC Excise SI Exam 2026 : रोहतास जिले में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से आयोजित अवर निरीक्षक (उत्पाद एवं मद्य निषेध) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 12 जुलाई को जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर 12,120 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Rohtas News : 25 केंद्रों पर एक पाली में होगी परीक्षा

जिला प्रशासन के संयुक्त आदेश के अनुसार परीक्षा 12 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक पाली में आयोजित होगी. सभी अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा.

हर केंद्र पर रहेगी कड़ी सुरक्षा

परीक्षा के निष्पक्ष संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी अधिकारियों को परीक्षा समाप्त होने तक केंद्रों पर मौजूद रहकर आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है.

अपर समाहर्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

परीक्षा संचालन के लिए अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी ललित भूषण रंजन को सहायक संयोजक बनाया गया है. वे परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की निगरानी और समन्वय करेंगे.

केंद्रों के बाहर भीड़ पर रहेगी नजर

प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने का निर्देश दिया है. थाना प्रभारियों को नियमित गश्त कर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है. वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी सभी केंद्रों का निरीक्षण कर पारदर्शी परीक्षा संचालन सुनिश्चित करेंगे.

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने, प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र साथ रखने तथा आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. कदाचार में संलिप्त पाए जाने वाले अभ्यर्थियों या अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : अभिषेक कुमार नहीं लड़ेंगे बांकीपुर उपचुनाव, प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कारण



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन