सासाराम में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

Updated:
विज्ञापन

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सासाराम में परिवार विकास मिशन के तहत जागरूकता रैली निकाली गई. जिलाधिकारी ने बढ़ती जनसंख्या से जुड़ी चुनौतियों पर प्रकाश डाला और छोटे परिवार को अपनाने की अपील की.

विज्ञापन

Sasaram World Population Day Rally : सासाराम में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सासाराम में शनिवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. परिवार विकास मिशन के तहत समाहरणालय परिसर से निकली इस रैली को रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने बढ़ती जनसंख्या से जुड़ी चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण, परिवार नियोजन और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है. उन्होंने लोगों से छोटे परिवार को अपनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की.

Sasaram News: शहर की सड़कों पर दिखा जागरूकता का संदेश

रैली समाहरणालय परिसर से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी. इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, एएनएम और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए. प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर “छोटा परिवार, सुखी परिवार” का संदेश दिया.

रैली के दौरान लोगों को परिवार नियोजन के महत्व और इसके फायदे के बारे में जागरूक किया गया. साथ ही मातृ और शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उपायों पर भी जोर दिया गया.

अधिकारियों ने बताई बढ़ती जनसंख्या की चुनौती

मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के कारण संसाधनों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में परिवार नियोजन अपनाना समय की जरूरत बन गया है.

सासाराम की सभी खबरें पढ़ें

उन्होंने लोगों से सरकार की परिवार कल्याण योजनाओं का लाभ उठाने और जागरूक होकर समाज के विकास में योगदान देने की अपील की.

विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर निकाली गई यह रैली न सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम रही, बल्कि लोगों तक एक जरूरी संदेश पहुंचाने का प्रयास भी रही. जनसंख्या नियंत्रण और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है.

Also Read:सासाराम: लालगंज नहर में डूबी महिला, मौके पर पहुंची पुलिस; पहचान और खोजबीन जारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन