रोहतास: लहेरी पैक्स चुनाव में 26 प्रत्याशियों ने ठोकी ताल, अध्यक्ष पद पर चार के बीच मुकाबला

Updated:
विज्ञापन

नामांकन के बाद समर्थको के साथ अध्यक्ष प्रत्याशी ज्योति प्रकाश सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network

लहेरी पैक्स चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। दो दिनों में कुल 26 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

विज्ञापन

Rohtas News : लहेरी प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गयी. नामांकन के दूसरे और अंतिम दिन कुल 15 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इसके साथ ही चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गयी है. अब अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो दिनों में 26 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एक और प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए 10 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया था. दूसरे दिन 15 प्रत्याशियों के नामांकन के साथ दो दिनों में कुल 26 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया है.

इनमें अध्यक्ष पद के लिए चार और प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए 22 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है.

अध्यक्ष पद पर चार दावेदार, मुकाबला हुआ दिलचस्प

अध्यक्ष पद के लिए धनंजय कुमार सिंह, ज्योति प्रकाश सिंह उर्फ टप्पू सिंह, नरेंद्र खरवार और अस्तोरना देवी ने नामांकन दाखिल किया है. चार प्रत्याशियों के मैदान में आने से अध्यक्ष पद का मुकाबला दिलचस्प हो गया है.

28 अगस्त तक होगी नामांकन पत्रों की जांच

बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 27 और 28 अगस्त को की जायेगी. इसके बाद 31 अगस्त को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी. इसी दिन प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का वितरण किया जायेगा.

7 सितंबर को मतदान, उसी दिन होगी मतगणना

लहेरी पैक्स चुनाव के लिए 7 सितंबर को मतदान कराया जायेगा. मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. प्रशासन की ओर से चुनाव को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.

टप्पू सिंह के नामांकन पर समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

इधर, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ज्योति प्रकाश सिंह उर्फ टप्पू सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर से बाहर निकलते ही उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया.

मौके पर सरस्वती देवी, विजय सिंह, अरविन्द यादव, भुनेश्वर पहलवान, उदय नारायण उपाध्याय, गोपाल सिंह, विक्रमा पाठक, विजय यादव, अनिल सिंह समेत सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे.

नामांकन के बाद समर्थको के साथ अध्यक्ष प्रत्याशी ज्योति प्रकाश सिंह व अन्य  | Prabhat Khabar Network
नामांकन के बाद समर्थको के साथ अध्यक्ष प्रत्याशी ज्योति प्रकाश सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन