प्रभात खबर के 30 वर्ष पूरे, सासाराम कार्यालय में केक काटकर मनाया गया स्थापना दिवस

Author Md aarif khan|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
बिहार में प्रभात खबर ने पूरे किए 30 वर्ष, सासाराम कार्यालय में मना स्थापना दिवस

फोटो कैप्शन: प्रभात खबर के 30 वर्ष पूरे होने पर सासाराम कार्यालय में केक काटते ब्यूरो चीफ अनुराग शरण व अन्य. | Prabhat Khabar Network

बिहार में प्रभात खबर ने पत्रकारिता के 30 साल पूरे कर लिए हैं. सासाराम कार्यालय में एक सादे समारोह में केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया. इस दौरान जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar 30th Foundation Day : बिहार में प्रभात खबर के 30 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को सासाराम स्थित प्रभात खबर कार्यालय में सादगीपूर्ण समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान ब्यूरो चीफ अनुराग शरण के नेतृत्व में केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया और संस्था की तीन दशक की पत्रकारिता यात्रा को याद किया गया.

Prabhat Khabar: जनसरोकारों वाली पत्रकारिता पर दिया जोर

समारोह में उपस्थित पत्रकारों एवं कर्मियों ने प्रभात खबर की तीन दशक की सफल यात्रा पर खुशी जताते हुए जनसरोकारों से जुड़ी निष्पक्ष, विश्वसनीय और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. ब्यूरो चीफ अनुराग शरण ने कहा कि प्रभात खबर ने हमेशा आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है.

Sasaram News : निष्पक्षता और जनहित रहेगा सर्वोच्च

उन्होंने कहा कि समाचार पत्र आगे भी निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी पत्रकारिता की परंपरा को मजबूती से आगे बढ़ाता रहेगा. साथ ही सभी सहयोगियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संस्था की निरंतर प्रगति और सफलता की कामना की.

Rohtas News : केक काटकर दी गई शुभकामनाएं

कार्यक्रम के अंत में सभी के बीच केक वितरित किया गया और एक-दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं. इस अवसर पर डिहरी अनुमंडल प्रभारी मुकेश पांडेय, जितेंद्र कुमार पासवान, मो. आरिफ खान, पुनीत पांडेय, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश गोंड, रंजन कुमार, रमेश मेहता, सुजीत कुमार सहित कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद रहे.

Also Read : सासाराम में गोपाल नारायण मेडिकल कॉलेज में हृदयाघात पर सीएमई, मेडिकल छात्रों को मिला आधुनिक प्रशिक्षण



विज्ञापन
Md Aarif Khan

लेखक के बारे में

By Md Aarif Khan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन