रोहतास: दीक्षारंभ 2026 में छात्रों को मिला सफलता का मंत्र, बोले- अनुशासन, मेहनत और विनम्रता से बनाएं बेहतर भविष्य

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : नारायण एकेडमी ऑफ मैनेजेरियल एक्सीलेंस में दीक्षारंभ कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन करते कुल सचिव डॉ कुमार आलोक प्रताप व अन्य पदाधिकारी. | Prabhat Khabar Network

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण एकेडमी ऑफ मैनेजेरियल एक्सीलेंस में नवागंतुक छात्रों के लिए दीक्षारंभ 2026 कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Rohtas News : गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण एकेडमी ऑफ मैनेजेरियल एक्सीलेंस में नवागंतुक छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से हुई. इसके बाद विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ कुमार आलोक प्रताप, परीक्षा नियंत्रक सुदीप कुमार सिंह, सहायक कुल सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, जनसंपर्क पदाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह एवं प्रबंधन संकाय के डीन प्रो डॉ रजनीश रत्ना ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रबंधन को बताया सफलता की मजबूत कुंजी

स्वागत भाषण में प्रबंधन संकाय के डीन प्रो डॉ रजनीश रत्ना ने नवागंतुक छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषय को चुनना बेहतर निर्णय है. प्रबंधन ऐसी विधा है, जिसके कुशल कार्यान्वयन से कठिन से कठिन कार्य को भी आसान बनाया जा सकता है.

मेहनत और लगन से लक्ष्य हासिल करने की दी सीख

कुल सचिव डॉ कुमार आलोक प्रताप ने विद्यार्थियों को आने वाली चुनौतियों के प्रति जागरूक करते हुए मेहनत और लगन के साथ अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया. परीक्षा नियंत्रक सुदीप कुमार सिंह ने कहा कि अनुशासित और मर्यादित जीवन ही छात्रों की असली पहचान है.

विनम्रता को बताया उज्ज्वल भविष्य का आधार

सहायक कुल सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने छात्रों को विनम्रता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि विनम्र होकर शिक्षा ग्रहण करने से उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा. जनसंपर्क पदाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह, वरीय शिक्षक डॉ अजय भूषण एवं डॉ सुधांशु श्रीवास्तव ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया.

महिंद्रा प्राइड प्रशिक्षण में छात्रों ने सीखे करियर के गुर

कार्यक्रम के दौरान प्रबंधन संकाय के छात्रों को महिंद्रा प्राइड कक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गयी. 17 से 24 अगस्त तक चले प्रशिक्षण में अंतिम वर्ष के छात्रों ने 40 घंटे के गहन प्रशिक्षण सत्रों में भाग लिया. प्रशिक्षण में करियर तैयारी, संचार कौशल, आत्मविश्वास, व्यावसायिक दक्षता, टीम भावना एवं सहयोग जैसे महत्वपूर्ण कौशलों की जानकारी दी गयी.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिला पुरस्कार

यह प्रशिक्षण नंदी फाउंडेशन की महिंद्रा एंड महिंद्रा की सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत आयोजित हुआ. कार्यक्रम का संचालन प्रबंधन संकाय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रभारी डॉ भवानी शंकर गुप्ता ने किया. समापन अवसर पर उत्कृष्ट भागीदारी के लिए छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किये गये तथा प्रशिक्षक को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

शिक्षक-कर्मचारियों की रही सहभागिता

इस अवसर पर डीन प्रो डॉ रजनीश रत्ना, वाणिज्य संकाय के डीन प्रो डॉ आशुतोष द्विवेदी सहित प्रबंधन संकाय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे. वरीय शिक्षक राजीव रंजन, रचना, पम्मी, निखिल एवं निशांत सहित अन्य कर्मियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन