रोहतास पेंशनर्स एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य, इंजीनियर दूधेश्वर सिंह के निधन पर शोकसभा

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

सासाराम में पेंशनर्स एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य इंजीनियर दूधेश्वर सिंह के निधन पर शोकसभा आयोजित, सदस्यों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

विज्ञापन

Rohtas News : पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा रोहतास-सासाराम की ओर से मंगलवार को संगठन के संरक्षक एवं संस्थापक सदस्यों में शामिल इंजीनियर दूधेश्वर सिंह के निधन पर शोकसभा आयोजित की गयी. संगठन के अध्यक्ष इंजीनियर उमाशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

संगठन को आगे बढ़ाने में रहा महत्वपूर्ण योगदान

गौरक्षणी सासाराम निवासी इंजीनियर दूधेश्वर सिंह के निधन पर सदस्यों ने कहा कि वे पेंशनर्स एसोसिएशन के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे. संगठन को मजबूत बनाने और उसकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिलता रहा. उनके मार्गदर्शन में एसोसिएशन की गतिविधियों का लगातार विस्तार हुआ.

निधन को बताया संगठन के लिए अपूरणीय क्षति

सदस्यों ने इंजीनियर दूधेश्वर सिंह के निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया. उन्होंने कहा कि उनके योगदान और मार्गदर्शन की भरपाई संभव नहीं है. शोकसभा में सदस्यों ने दिवंगत के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की.

करीब 30 सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि

शोकसभा में संरक्षक इंजीनियर रामविलास सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष इंजीनियर हरिनारायण सिंह, उपकोषाध्यक्ष रामचिज सिंह, जिला मंत्री चंद्रमा प्रसाद, अध्यक्ष हरिहर प्रसाद सिंह, सहायक जिला मंत्री राजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष चौधरी सच्चिदानंद सिन्हा, सह कोषाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद, संयुक्त मंत्री सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा, उपाध्यक्ष राम आशीष सिंह, संरक्षक मदन सिंह, प्रो रामलाल साहा, रामकुमार राम, जीयुत साह, अवध बिहारी सिंह, रामनारायण साह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे. शोकसभा में करीब 30 सदस्यों ने हिस्सा लिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन