बहन और खुद की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत

Updated:
विज्ञापन
बहन और खुद की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत

27 अप्रैल को ही दोनों की होनी थी शादी, घटना के बाद मचा कोहराम

विज्ञापन

शिवसागर के बम्हौर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरायी बाइक, घर का चिराग बुझा

27 अप्रैल को ही दोनों की होनी थी शादी, घटना के बाद मचा कोहराम

दो वर्ष पूर्व पिता की भी सड़क दुर्घटना में हुई थी मृत्यु, सदमे में परिवार

फोटो-17- सासाराम सदर अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में रोते बिलखते परिजन. प्रतिनिधि, शिवसागर

थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव के समीप बुधवार को एक अनियंत्रित बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया. इस भीषण टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के तुरंत बाद शिवसागर पुलिस ने एनएचएआइ एंबुलेंस कर्मियों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के मेउड़ा गांव निवासी स्वर्गीय मोती साह के 25 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है.

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

जानकारी के अनुसार, हिमांशु अपनी और अपनी बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर घर लौट रहा था. जैसे ही वह बम्हौर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरायी. आगामी 27 अप्रैल को हिमांशु का तिलक और उसकी बहन की शादी निर्धारित थी, जिसकी तैयारियां घर में बड़े उत्साह के साथ चल रही थीं. जैसे ही उसकी मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी और वैवाहिक उत्सव का माहौल गमगीन हो गया.

घर का इकलौता सहारा था हिमांशु

हादसे का शिकार हुआ हिमांशु अपने घर का इकलौता चिराग था. नियति की विडंबना देखिए कि दो वर्ष पूर्व उसके पिता मोती साह की भी ओडिशा में एक सड़क हादसे में ही मृत्यु हुई थी. पिता के निधन के बाद मां और तीन बहनों की पूरी जिम्मेदारी हिमांशु के कंधों पर ही थी. इस आकस्मिक वज्रपात से परिवार पूरी तरह बिखर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन