Madhubani News : कार्यशाला में बीएलओ को दिया प्रशिक्षण

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बेनीपट्टी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ का तृतीय चरण के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. मेघदूतम सभागार में गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में 32-बेनीपट्टी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ का तृतीय चरण के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी -सह-एसडीएम के पर्यवेक्षण में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला के शुरुआती सत्र में समन्वयक ललित कुमार ठाकुर ने प्रशिक्षण के महत्व, बीएलओ के संवैधानिक अधिकार व कर्तव्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के निर्वाचन संबंधि विविध प्रावधानों तथा निर्वाचक निबंधन नियम 1960 के विषय में बताया. प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार ने बीएलओ के अधिकार और कर्तव्यों के संबंध में सभी पहलुओं पर जानकारी दी. मौके पर मो. जावेद, जूली कुमारी, प्रीति कुमारी, रेणु कुमारी, चंदा कुमारी, अमित कुमार, रंधीर कुमार व मकसूद आलम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन