Bengal Chunav 2021 : मतदान से पहले पश्चिम मेदिनीपुर में TMC कार्यकर्ता की हत्या, BJP पर आरोप
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Apr 2021 9:18 AM
paschim medinipur keshpur vidhan sabha chunav news : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के आज दूसरे फेज का मतदान जारी है. राज्य के चार जिले के 30 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदाता वोट डाल रहे हैं. वहीं वोटिंग से पहले देर रात पश्चिमी मेदिनीपुर के केशपुर में एक टीएमसी कार्यकर्ता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है. घटना के बाद से इलाके में तनाव है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के आज दूसरे फेज का मतदान जारी है. राज्य के चार जिले के 30 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदाता वोट डाल रहे हैं. वहीं वोटिंग से पहले देर रात पश्चिमी मेदिनीपुर के केशपुर में एक टीएमसी कार्यकर्ता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है. घटना के बाद से इलाके में तनाव है.
मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम मेदिनीपुर स्थित केशपुर में तृणमूल कार्यकर्ता की चाकू भोंक कर हत्या कर दी गई है. मृतक का नाम उत्तम दोलई बताया जा रहा है. तृणमूल ने इसका आरोप भाजपा पर लगाया है. वहीं बीजेपी ने इसे आपसी संघर्ष करार दिया है.इन सीटों पर मतदान – पश्चिमी मेदिनीपुर के खड़़गपुर सदर, केशपुर, नारायणगढ़, साबांग और पिंगला में मतदान है. यहां पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच है. हालांकि लेफ्ट-कांग्रेस की गठबंधन भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में जुटी है.
बताया जा रहा है कि देर रात उत्तम डोलई चुनावी मीटिंग से घर लौट रहे थे, इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर कर पहले पिटाई की और फिर चाकू घोंपकर हत्या कर दी. वोटिंग से ऐन वक्त पहले हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं घटनास्थल पर पुलिस बल लगातार मॉनिटरिंग कर रही है.
इन सीटों पर मतदान – पश्चिमी मेदिनीपुर के खड़़गपुर सदर, केशपुर, नारायणगढ़, साबांग और पिंगला में मतदान है. यहां पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच है. हालांकि लेफ्ट-कांग्रेस की गठबंधन भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में जुटी है.
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










