ePaper

UP Chunav 2022: लम्भुआ विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Updated at : 27 Feb 2022 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: लम्भुआ विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

UP Chunav 2022: चौथे चरण के बाद आज पांचवे चरण का मतदान हुआ. सुल्तानपुर जिले में आने वाले लम्भुआ विधानसभा सीट पर भी दूसरे चरण में मतदान हुआ. सुल्तानपुर जिले में शाम पांच बजे तक 54.91 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. चौथे चरण के बाद आज पांचवे चरण का मतदान हुआ. सुल्तानपुर जिले में आने वाले लम्भुआ विधानसभा सीट पर भी पांचवे तरण में मतदान हुआ. सुल्तानपुर जिले में शाम पांच बजे तक 54.91 प्रतिशत मतदान हुआ. इस क्षेत्र का व‍िशेष पौराण‍िक महत्‍व है. इस क्षेत्र में एक धोपाप नाम का विशेष पौराणिक स्थल है, जिसकी खास मान्यता है. पौराण‍िक कथाओं के अनुसार यहीं पर रावण को मारने के बाद पाप मुक्ति के लिए भगवान श्रीराम ने गोमती नदी में स्नान करके अपने धनुष और बाण को भी धोया था. ज‍िसके बाद धोपाप नाम से यह स्थान प्रसिद्ध हो गया.

लंभुआ विधानसभा सीट पर 2017 में 14 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत बीजेपी प्रत्याशी देवमणि द्विवेदी की हुई. उन्होंने बसपा के विनोद सिंह को 65 हजार 724 मतों से शिकस्त दी थी. इससे पहले, 2012 में सपा के संतोष पांडेय, 2007 में बसपा के विनोद कुमार सिंह और 2002 में सपा के अनिल पांडेय ने जीत हासिल की थी.

इस बार यहां से बीजेपी ने सीताराम वर्मा, सपा ने संतोष पांडेय, बसपा ने अवनीश सिंह और कांग्रेस ने विनय विक्रम सिंह को प्रत्याशी बनाया है. लंभुआ विधानसभा सीट पर दलि‍त और ब्राह्मण मतदाता न‍िर्णायक माने जाते हैं. एक आंकड़े के अनुसार इस सीट पर 3,56,962 मतदाता हैं, जिनमें 1,87,359 पुरुष, 1,69,585 महिला मतदाता हैं. बात जातिगत समीकरण की करें तो इस सीट पर दलित मतदाताओं की संख्या 80,000 है. वहीं 77,000 ब्राह्मण मतदाता और 42,000 यादव, 42 हजार राजपूत मतदाता हैं, जबकि 38,000 मुस्लिम मतदाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola