ePaper

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सरायकेला में दिवंगत मुखिया व शिक्षक को दी श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढाढ़स

Updated at : 21 Feb 2023 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सरायकेला में दिवंगत मुखिया व शिक्षक को दी श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढाढ़स

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गम्हरिया के जोरडीहा गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए. यहां पूजा-अर्चना कर संकीर्तन मंडलियों के साथ राधा-कृष्ण की परिक्रमा की. साथ ही क्षेत्र के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. इस दौरान गांव के लोगों से मिलकर कुशलक्षेम जाना.

विज्ञापन

सरायकेला: केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को सरायकेला व गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस क्रम में श्री मुंडा ने सरायकेला प्रखंड की मुरूप पंचायत की दिवंगत मुखिया पानो महली और दिवंगत शिक्षक सर्वेश्वर प्रधान के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की. इस दुख की घड़ी में परिवार को ढाढ़स बंधाया. पिछले दिनों सड़क हादसे में दोनों का निधन हो गया था. इधर, गम्हरिया के जोरडीहा गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए. यहां पूजा-अर्चना कर संकीर्तन मंडलियों के साथ राधा-कृष्ण की परिक्रमा की. इसके साथ ही क्षेत्र के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की.

क्षेत्रीय समस्याओं पर लोगों से किया विचार विमर्श

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों से मिले तथा क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की. मौके पर पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, जिलाध्यक्ष विजय महतो, सांसद प्रतिनिधि जगत किशोर प्रधान, मुरूप पंचायत के प्रभारी मुखिया तापस महतो, पूर्व मुखिया धनुराम महाली, सुनील मंडल, राजेंद्र प्रधान, घासीनाथ प्रधान, हेमसागर प्रधान, रामप्रकाश महतो, दुर्योधन प्रधान, विश्वजीत प्रधान, विवेकानंद प्रधान, सुशील षाडंगी, प्रभाकर मंडल, सुधीर मंडल आनंद महाली आदि उपस्थित थे.

Also Read: IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, गढ़वा के नये डीसी बने शेखर जमुआर, प्रवीण टोप्पो को पलामू आयुक्त का प्रभार

हरिनाम संकीर्तन में शामित हुए अर्जुन मुंडा

गम्हरिया के जोरडीहा गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए. यहां पूजा अर्चना कर संकीर्तन मंडलियों के साथ राधा-कृष्ण की परिक्रमा की. साथ ही क्षेत्र के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. इस दौरान गांव के लोगों से मिलकर कुशलक्षेम जाना. ग्रामीणों के साथ विभिन्न मुद्दों पर संवाद भी किया. जोजोडीह पहुंचने पर ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का स्वागत किया.

Also Read: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन रेगुलर चेकअप के लिए चेन्नई रवाना, साथ में हैं सीएम हेमंत सोरेन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola