ePaper

बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम ममता बनर्जी पर बोला हमला, कही ये बात

Updated at : 05 Nov 2020 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम ममता बनर्जी पर बोला हमला, कही ये बात

कोलकाता (आनंद कुमार) : पश्चिम बंगाल में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की तृणमूल सरकार पर करारा हमला बोला है. बांकुड़ा के पुआबागान में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करने के बाद उन्होंने कहा कि ममता सरकार का मृत्यु घंटा बज चुका है. संवाददाताओं से बातचीत में श्री शाह ने कहा कि जिस तरह का दमन चक्र भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ ममता सरकार ने चलाया है, उससे निश्चित है कि ममता सरकार का मृत्यु घंटा बज चुका है और आने वाले दिनों में बंगाल में भाजपा की दो-तिहाई बहुमत वाली सरकार बनेगी.

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बंगाल एक सरहदी प्रांत है. देश की सुरक्षा, बंगाल की सुरक्षा के साथ जुड़ी है. इसलिए देश की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, गरीबों को दारुण गरीबी से बाहर निकालने के लिए वह भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान लोगों से करते हैं. श्री शाह का यह भी कहना था कि केंद्र सरकार की करीब 80 योजनाओं को ममता सरकार ने रोक दिया है. आदिवासियों, किसानों, गरीबों, दलितों को केंद्र की सुविधा प्रदान करने वाली योजनाओं को लागू नहीं किया जा रहा है.

Also Read: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर किया ये कटाक्ष

अमित शाह ने कहा कि ममता सरकार को भय है कि लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा तो केंद्र सरकार के प्रति उनका प्रेम बढ़ेगा. श्री शाह बुधवार रात को कोलकाता पहुंचे थे और सुबह हेलीकॉप्टर से बांकुड़ा पहुंचे. उन्होंने कहा कि रात को आने के बाद से ही वह ममता सरकार के खिलाफ जनाक्रोश देख रहे हैं और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रेम. आने वाले दिनों में वह सोनार बांग्ला बनायेंगे.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola