ePaper

उत्तर 24 परगना के कांचरापाड़ा में बम विस्फोट, दो लोगों का हाथ उड़ा, इलाके में आतंक

Updated at : 28 Jan 2024 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर 24 परगना के कांचरापाड़ा में बम विस्फोट, दो लोगों का हाथ उड़ा, इलाके में आतंक

गोदाम के मालिक की बेटी अनीता कैरी ने बताया कि वह बीमार मां को घर के गेट के पास ही दवा खिला रही थी. तभी अचानक आवाज हुई और वह घर में घुस गई. गोदाम के पास मौजूद दो लोग बम की चपेट में आकर जख्मी हो गये.

विज्ञापन

बैरकपुर, मनोजरंजन सिंह : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की कचरापाड़ा नगरपालिका के सात नंबर वार्ड में रविवार को एक गोदाम के सामने बम विस्फोट हुआ, जिसमें दो लोगों के हाथ उड़ गए हैं. घटना की खबर पाकर मौके पर बीजपुर थाने की पुलिस, बैरकपुर सांसद अर्जुन सिंह, स्थानीय पार्षद और बैरकपुर के सीपी आलोक राजोरिया भी मौके पर पहुंचे थे. जानकारी के मुताबिक, व्यवसायी मधु राय उर्फ चंदन राय के गोदाम के पास यह विस्फोट हुआ है. रविवार को दोपहर तीन बम विस्फोट हुए, जिसमें गोदाम के पास मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.

लगातार तीन बार हुई आवाज, सड़क पर बिखरे थे खून

बताया जाता है कि उक्त वार्ड के मंडलपाड़ा इलाके में अन्य दिनों की तरह ही रविवार को भी इलाके के लोग बाहर ही बैठे थे. इसी दौरान अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई. इलाके के लोग भागकर वहां पहुंचे. लगातार तीन बार आवाज हुई. इलाके के लोगों ने देखा कि सड़क पर खून बिखरे पड़े थे. लहूलुहान हालत में वहां दो लोग गिरे पड़े हैं. खबर मिलते ही पुलिस और सांसद के साथ सात नंबर वार्ड की पार्षद शर्मिष्ठा मजूमदार भी वहां पहुंचीं.

लोगों को संदेह- बदमाशों ने किया विस्फोट

स्थानीय लोगों को संदेह है कि टोटो से कुछ बदमाश पहुंचे थे और व्यवसायी के गोदाम को निशाना कर बमबाजी कर फरार हो गये. गोदाम के मालिक की बेटी अनीता कैरी ने बताया कि वह बीमार मां को घर के गेट के पास ही दवा खिला रही थी. तभी अचानक आवाज हुई और वह घर में घुस गई. गोदाम के पास मौजूद दो लोग बम की चपेट में आकर जख्मी हो गये. बंगाल पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. खबर पाकर मौके पर बीजपुर थाने की पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंची. घटना के बाद मौके पर दमकल भी पहुंची थी.

Also Read: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 लोगों की मौत, कई घरों को पहुंचा नुकसान
बीजपुर को फिर अशांत करने की कोशिश : तृणमूल कांग्रेस

इस संबंध में नगरपालिका की पार्षद और तृणमूल नेताओं का कहना है कि शांत बीजपुर को फिर से अशांत करने की कोशिश की जा रही है. मौके पर पहुंचे बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर आलोक राजोरिया ने कहा कि घटना में दो लोग घायल हुए हैं. इनके नाम विधान दास और संजय दास हैं. इनकी उम्र 40 साल के आस-पास है. संजय दास के दाहिने हाथ में चोट लगी है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि घायल दोनों व्यक्ति चाकदह के रहने वाले हैं. दोनों को कल्याणी के जेएनएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घायलों व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि दोनों चाकदह के रहने वाले हैं. दोनों एक कबाड़ी की दुकान में कुछ माल लाकर उसे बेच रहे थे. इसी दौरान विस्फोट हो गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Also Read: उत्तर 24 परगना के टीटागढ़ में बम विस्फोट में क्लब ध्वस्त, एक की मौत, कई बम बरामद

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola